Motorola Edge 60 Stylus हुआ सस्ता, जानें कितने में मिल रहा स्टाइलस वाला यह फोन

यदि आप कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जिसमें स्टाइलस सपोर्ट, मजबूत डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का पूरी कॉम्बिनेशन हो, तो Motorola Edge 60 Stylus इस समय फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील के साथ उपलब्ध है। अप्रैल 2025 में लॉन्च हुआ यह फोन पहले से ही यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और अब इस प्राइस कट चलते इसे कम दाम पर खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 60 Stylus के 8जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट वाले मॉडल को 22,999 रुपये लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह फोन फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके बाद बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो 5% कैशबैक यानी लगभग 750 रुपये की छूट मिलती है। सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिलता है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 16,650 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि यह ऑफर फोन के कंडीशन पर भी निर्भर करता है।

Motorola Edge 60 Stylus

Motorola Edge 60 Stylus के टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस फोन की पहचान इसका बिल्ट-इन स्टाइलस है। इस कीमत पर ऐसा फीचर मिलना बेहद मुश्किल है। चाहे आपको मल्टीटास्किंग करनी हो, डिजिटल आर्ट बनानी हो, डॉक्यूमेंट एडिट करना हो या स्क्रीन पर सटीक इनपुट देना हो, यह स्टाइलस हर काम को आसान बनाता है। साथ ही फोन में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP68 रेटिंग है, जिससे यह गिरने, पानी में भीगने और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इसलिए यह फोन उन यूजर्स के लिए भी परफेक्ट है, जो रफ-टफ यूज करते हैं।

डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.67-इंच 1.5K pOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह डिस्प्ले कलर एक्यूरेसी, ब्राइटनेस और स्मूथनेस के मामले में काफी प्रीमियम फील देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक सब कुछ आराम से चलता है और गेमिंग भी अच्छी मिलती है।

वहीं अब कैमरा सेटअप को देखें, तो इसमें 50MP Sony LYTIA 700C OIS प्राइमरी लेंस, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी और 68W वायर्ड व 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इस कीमत में एक बड़ा एडवांटेज है।

सॉफ्टवेयर में Android 15 आधारित Hello UI दिया गया है जिसमें Moto AI फीचर्स Catch Me Up, Remember This और Magic Canvas आपके डेली के कार्य को और स्मार्ट बनाते हैं। फोन दो PANTONE कलर ऑप्शन में आता है-Gibraltar Sea और Surf the Web जो इसे और प्रीमियम लुक देते हैं।

खरीदें या नहीं? अगर बजट 20,000 रुपये के आसपास है और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें स्टाइलस सपोर्ट, टिकाऊ बिल्ड, शानदार डिस्प्ले, साफ-सुथरा UI, अच्छा कैमरा और प्रीमियम फीचर्स हों, तो Motorola Edge 60 Stylus के बारे में सोच सकते हैं। इस कीमत में आपको ऐसा कॉम्बिनेशन शायद ही किसी दूसरे फोन में देखने को मिले। लेकिन कंपनी इस फोन के साथ सिर्फ 2 साल सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, जो काफी कम है।