
लावा (Lava) ने अपना नया मिड रेंज फोन Lava Agni 4 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 8GB रैम और 5000 mAh की बैटरी दी गई है। Lava Agni 4 में अल्ट्रा-स्लिम 1.7mm बेजल्स और प्रीमियम मैट AG ग्लास बैक दिया गया है। इसका मेटल फ्रेम इसे फ्लैगशिप-ग्रेड मजबूती देता है। इसे Phantom Black और Lunar Mist कलर में पेश किया गया है। आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की डिटेलः
Lava Agni 4 की कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो फोन को 8GB + 256GB वैरियंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है, जिसके बाद फोन को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 25 नवंबर, 2025 से Amazon पर शुरू होगी।

Lava Agni 4 स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और 3.35GHz तक की स्पीड पर क्लॉक होता है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम मिलती है, जिसे रैम एक्सपेंशन के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 256GB UFS 4.0 मेमोरी दी गई है।
कैमरा सेटअप में देखें, तो फोन में 50MP का OIS सपोर्टेड मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/1.55-इंच सेंसर है। इसके साथ 112-डिग्री FOV वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K 60FPS शूटिंग सपोर्ट करता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस सिर्फ 19 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन Android 15 आधारित स्टॉक UI पर चलता है जिसमें कंपनी के अनुसार जीरो ब्लोटवेयर है।

Lava Agni 4 का AI सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें Vayu AI प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें AI Math Teacher, AI English Teacher, AI Horoscope, AI Female/Male Companion, AI Call Summary, AI Photo Editor, AI Image Generator और AI Text Assistant जैसे कई स्मार्ट फीचर्स हैं। यह सिस्टम AI Voice Assistant, Magic Floating Ball, Circle-to-Search, Object Recognition, Document Analysis और Image Summary जैसे एडवांस फीचर्स भी प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 14 5G बैंड, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 और IR Blaster जैसे लेटेस्ट फीचर मिलते हैं। सिक्योरिटी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ऐप लॉक, एंटी-थीफ्ट अलार्म, और एंटी-पीपिंग जैसी सुरक्षा फीचर भी दिए गए हैं।
इसके अलावा, अन्य फीचर्स में कस्टमाइजेबल Action Key, Always-On Display, Edge Lighting, सीक्रेट कॉल रिकॉर्डिंग, YouTube बैकग्राउंड प्ले, गेम बूस्टर, आउटडोर टूलबॉक्स, ऐप क्लोनर, RAM लॉक, Flip to Silent और Smart Answer जैसे कई स्मार्ट टूल शामिल किए गए हैं। फोन में बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और माइक्रोफोन दिए गए हैं।
इस प्राइस रेंज में फोन को Motorola Edge 60 Fusion, OnePlus Nord CE 5 5G, Tecno Pova Slim जैसे फोन से कड़ी टक्कर मिल सकती है।


