
realme ने भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन realme GT 8 Pro लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी के GT सीरीज का अब तक का सबसे एडवांस और पावरफुल मॉडल है। इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो प्रीमियम परफॉर्मेंस, अल्ट्रा-क्लियर कैमरा क्वालिटी और मॉडर्न डिजाइन का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। नए GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 2K 144Hz HyperGlow डिस्प्ले, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 7000mAh Titan बैटरी और realme UI 7.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे फीचर-पैक्ड फ्लैगशिप बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा और बैटरी तक हर मामले में अल्टिमेट फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

कीमत की बात करें, तो Realme GT 8 Pro की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट के लिए 72,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसका टॉप-एंड मॉडल 16GB रैम और 512GB स्टोरेज 78,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने एक खास Realme GT 8 Pro Dream Edition भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है और यह केवल 16GB + 512GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। ये सभी मॉडल भारत में Flipkart और realme India की वेबसाइट पर दो आकर्षक कलर ऑप्शन Diary White और Urban Blue में उपलब्ध होंगे।
फोन की पहली सेल भारत में 25 नवंबर से 29 नवंबर तक होगी, जिसमें शुरुआती ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे। यूजर्स को लॉन्च ऑफर के तहत एक फ्री डेको सेट, 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और छह महीने तक की आसान EMI विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि Dream Edition पर कोई बैंक डिस्काउंट नहीं मिलेगा, लेकिन खरीदार इसके लिए 12 महीने की EMI प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो डिस्प्ले इसका बड़ा हाइलाइट है, इसमें 6.79 इंच का 2K HyperGlow AMOLED पैनल मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ गेमिंग, बल्कि आउटडोर यूज के लिए भी परफेक्ट हो सकता है। स्क्रीन में 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है, जिससे इसे प्रीमियम फील और मजबूत सुरक्षा दोनों मिलते हैं।
डिजाइन की बात करें, तो realme GT 8 Pro में Switchable Camera Bump दिया गया है, जिसे जरूरत के अनुसार बदलकर अपनी पसंद का स्टाइल चुना जा सकता है। फोन डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू कलर में आता है और इसमें Paper-like Leather मैटीरियल का उपयोग किया गया है, जो देखने में प्रीमियम और हाथ में बेहद सॉफ्ट लगता है। फ्रेम मेटल फिनिश के साथ आता है, और फोन का वजन लगभग 214-218 ग्राम के बीच है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और इसे Hyper Vision+ AI चिप के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि फोन 4 मिलियन+ AnTuTu स्कोर हासिल करता है, जो गेमिंग, रेम-इंटेंसिव ऐप्स और मल्टी-टास्किंग में बेहद स्मूद अनुभव देने के लिए पर्याप्त है। GT Mode ऑन करने पर फोन हाई-एंड गेम्स में 144Hz तक की फ्रेम रेट परफॉर्मेंस दे सकता है, जबकि 7K अल्ट्रा-लार्ज VC कूलिंग सिस्टम इसे ओवरहीटिंग से बचाता है।

कैमरा इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण है, जिसमें realme ने RICOH GR के साथ मिलकर खास फोटो एक्सपीरियंस तैयार किया है। फोन में 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3X, 6X और 12X लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। RICOH GR मोड, स्नैप फोकस, GR फिल्म टोन, हाई-कॉंट्रास्ट ब्लैक एंड वाइट मोड और कस्टम टोन रेसिपीज इस फोन को एक प्रो-क्लास मोबाइल कैमरा बनाते हैं। फोन के फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग की बात करें, तो इसमें 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो realme GT सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन 120W Ultra Charge तकनीक से 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में और फुल चार्ज लगभग 43 मिनट में हो जाता है। साथ ही, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप केबल की टेंशन के बिना तुरंत चार्ज कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन realme UI 7.0 (एंड्रॉयड 16) पर चलता है, जिसमें Light Glass डिजाइन, IceCube आइकन, AI Notify Brief, AI Framing Master, Apple Watch Connect और AI Gaming Coach जैसे एडवांस फीचर शामिल हैं। यह UI ना सिर्फ विजुअली प्रीमियम है, बल्कि AI फीचर्स की वजह से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी भी बन जाता है। फोन इस प्राइस रेंज फोन वनप्लस 15, ओप्पो फाइंड एक्स 9 और सैमसंग गैलेक्सी एस25 जैसे फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।


