
अगर आप भरोसेमंद कैमरा फोन या क्लीन सॉफ्टवेयर वाला दमदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे थे, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है। Flipkart पर Google Pixel 8a की कीमत में काफी गिरावट आई है, जिससे यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक डील बन गया है। पहले ही अपने सॉफ्टवेयर स्टेबिलिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और गूगल की AI क्षमताओं के लिए मशहूर Pixel 8a अब स्लैश्ड प्राइस और बैंक ऑफर्स के साथ और भी वैल्यू-फॉर-मनी फोन बन चुका है।
भारत में Pixel 8a का 8जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च के समय 52,999 रुपये का था, लेकिन Flipkart पर अभी यह 34,999 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको पूरे 18,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन अगर आपके पास HDFC Bank Credit Card है, तो ईएमआई पर खरीदारी करने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है यानी आपको फोन को 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 30,000 रुपये से नीचे पहुंच जाती है। Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके तहत पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल के हिसाब से 26,900 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
![]()
Pixel 8a के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है और यह बेल-लेस पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। फोन में 4,492mAh बैटरी और 18W टाइप-C फास्ट चार्जिंग है, जिसे Google का दावा है कि यह Extreme Battery Saver मोड में 72 घंटे तक चल सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Google’s Tensor G3 चिप लगाया गया है, जो 8GB रैम के साथ आता है और 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प प्रदान करता है। यह चिपसेट AI-आधारित फंक्शन्स को बेहद स्मूद बनाता है और Google के कई स्मार्ट फीचर्स, जैसे-Magic Editor, Best Take, Face Unblur आदि बिना किसी दिक्कत के काम करते हैं।
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। आगे 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है और Pixel की क्लासिक AI प्रोसेसिंग के कारण फोटो और वीडियो दोनों में कमाल की क्वालिटी देता है।
इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। यह फोन Android 14 पर चलता है और Google ने इसमें 7 साल के Android अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इसे भविष्य के हिसाब से एक बेहतरीन विकल्प बना देता है।
अब बात आती है कि यह फोन खरीदें या नहीं ? तो बता दें कि Google Pixel 8a उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कॉम्पैक्ट, AI-स्मार्ट और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले फोन की तलाश में हैं। इसके कैमरे भरोसेमंद हैं, परफॉर्मेंस पहले से बेहतर है और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इस रेंज में शायद ही किसी और स्मार्टफोन में मिलता है। हालांकि अगर आप गेमिंग या बड़े डिस्प्ले की तलाश में हैं, तो OnePlus 13R या iQOO Neo 10 आपकी जरूरतों के मुताबिक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
कुल मिलाकर, 30,000 रुपये से कम की प्रभावी कीमत पर Pixel 8a एक बेहद तगड़ा डील है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो कैमरा, AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर स्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं।


