
दिल्ली NCR में हवा की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जहां AQI रोजाना 400 के ऊपर दर्ज हो रहा है। विशेषज्ञ इसे एक धीमी, लेकिन गंभीर स्वास्थ्य आपदा बता रहे हैं। असल समस्या यह है कि प्रदूषित हवा केवल बाहर तक सीमित नहीं रहती है। यह घर के अंदर भी प्रवेश कर जाती है और फर्नीचर, पर्दों और सांस में जाने वाली हवा को प्रभावित करती है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर (air purifier) अब जरूरत नहीं, बल्कि जरूरी घरेलू उपकरण बन चुके हैं। लेकिन दिल्ली जैसी परिस्थितियों में हर एयर प्यूरीफायर कामयाब नहीं होता है। True HEPA H13 फिल्टर और मजबूत Activated Carbon फिल्टर ही दिल्ली के PM2.5, धुआं, गैसें और स्मॉग को प्रभावी ढंग से रोक सकते हैं। यहां हमने कुछ ऐसे ही हाई-परफॉर्मेंस वाले एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) के बारे में बताने जा रही है, जो दिल्ली की सबसे खराब AQI वाले दिनों में भी घर की हवा को साफ रख सकते हैं।
Dyson Hot+Cool Gen1 HP10 Air Purifier

यदि आप हाई परफॉर्मेंस वाला एयर प्यूरीफायर देख रहे हैं, तो Dyson Hot+Cool Gen1 HP10 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। हालांकि यह महंगा एयर प्यूरीफायर है और इसकी कीमत अमेजन पर इस समय 56,899 रुपये है। प्रीमियम दिखने वाला Dyson का Hot+Cool Gen1 HP10 उन घरों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां हवा की सफाई के साथ-साथ सर्दियों में हीटिंग की भी जरूरत होती है। यह 3-इन-1 मॉडल हवा को गर्म करने, साफ करने और फैलाने तीनों काम एक साथ करता है। इसका HEPA H13 सील्ड सिस्टम 0.1 माइक्रोन जितने छोटे कणों को भी 99.95% तक हटाने में सक्षम है, जो दिल्ली की हवा में पाए जाने वाले स्मॉग और अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स को प्रभावी ढंग से फिल्टर कर सकता है। Dyson की Air Multiplier तकनीक और 350-डिग्री ऑसिलेशन पूरे कमरे में साफ हवा को समान रूप से पहुंचाती है, जबकि ऑटो मोड लगातार एयर क्वालिटी मॉनिटर कर एयरफ्लो को खुद-ब-खुद नियंत्रित करता है। साइलेंट नाइट मोड, टच-फ्री ऑपरेशन और पूरी तरह से सील्ड डिजाइन इसे प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Honeywell Air Touch U1 Air Purifier

Honeywell का Air Touch U1 खास तौर पर दिल्ली NCR के बड़े घरों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है, जिसमें H13 True HEPA, Activated Carbon और Nano Silver एंटी-वायरस लेयर शामिल हैं। ये फिल्टर न सिर्फ PM2.5 और धूल को हटाते हैं, बल्कि गैसों, स्मॉग, एलर्जेंस और पेट डैंडर को भी प्रभावी ढंग से साफ करते हैं। इसका 700 m³/h CADR और 3D एयरफ्लो फीचर इसे बड़े लिविंग रूम के लिए भी आदर्श बनाता है। खासतौर पर जब AQI 400–500 तक पहुंच जाता है, ऐसी स्थिति में भी यह उपयोगी हो सकता है। साथ ही, रियल-टाइम एयर क्वालिटी डिस्प्ले, UV LED स्टरलाइजेशन, चाइल्ड लॉक और Wi-Fi/Alexa कंट्रोल जैसे फीचर इसे और भी उपयोगी बनाते हैं। इसकी 9000 घंटे की फिल्टर लाइफ लगातार चलने की स्थिति में भी एक साल से ज्यादा का समय निकाल सकती है, जो दिल्ली के लंबे स्मॉग सीजन में बड़ी राहत प्रदान कर सकता है। यह फ्लिपकार्ट पर इस समय 26,712 रुपये में उपलब्ध है।
Coway AirMega Storm (AP-1220B) Air Purifier

Coway भारत में भरोसेमंद एयर प्यूरीफायर ब्रांडों में से एक है और AirMega Storm दिल्ली जैसी हवा के लिए आदर्श विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इसका Green Anti-Virus True HEPA फिल्टर 0.001 माइक्रोन जितने छोटे कणों को 99.99% तक हटाने की क्षमता रखता है। देखा जाए, तो यह बेहद पावरफुल फिल्ट्रेशन सिस्टम है। इसके Urethane Carbon फिल्टर VOCs, धुआं, बदबू और पराली जलाने से आने वाले टॉक्सिन्स को अच्छे से एब्जॉर्ब करता है। इसका स्मार्ट ऑटो मोड, बेहद कम नॉइज लेवल और 8,500 घंटे की लंबी फिल्टर लाइफ इसे एक लो-मेंटिनेंस और सालभर चलने वाला विकल्प बनाते हैं। Coway उन परिवारों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जहां बच्चे, बुजुर्ग या एलर्जी/अस्थमा से पीड़ित सदस्य रहते हैं। यह एयर प्यूरिफायर फ्लिपकार्ट पर 20,399 रुपये में उपलब्ध है।
Philips AC4221 Air Purifier

Philips AC4221 पोर्टेबल और हाई परफॉर्मेंस वाला एयर प्यूरीफायर है। यह 4-लेयर NanoProtect HEPA फिल्ट्रेशन के साथ आता है, जो PM2.5, एलर्जेंस, वायरस और अल्ट्रा-फाइन PM0.003 माइक्रोन कणों को भी पकड़ सकता है। ये कण दिल्ली की सामान्य स्मॉग परत से भी कहीं छोटे होते हैं। इसका 600 m³/h CADR मध्यम से बड़े कमरों के लिए बढ़िया है, खासकर तब जब AQI बहुत बढ़ जाता है। इसमें आपको डुअल Activated Carbon फिल्टर मिलता है, जो ट्रैफिक, औद्योगिक धुएं और पराली जलाने से आने वाली हानिकारक गैसों को कम करता है। वहीं नाइट मोड में यह बेहद शांत रहता है, जबकि स्मार्ट ऐप की मदद से आप कभी भी इंडोर AQI की स्थिति देख सकते हैं। इसका फिल्टर लगभग 9000 घंटे तक चलता है यानी लंबे समय तक रखरखाव की चिंता करने की जरूरत नहीं रहती है। यह एयर प्यूरीफायर फ्लिपकार्ट पर 25,899 रुपये में उपलब्ध है।
Xiaomi Smart Air Purifier 4

Xiaomi Smart Air Purifier 4 दिल्ली जैसे शहरों के लिए व्यावहारिक और किफायती विकल्प है। इस समय यह एयर प्यूरीफायर अमेजन पर 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका कवरेज एरिया 516 sq.ft और CADR 387 m³/h है। कंपनी का दावा है कि कुछ ही मिनट में यह हवा को प्रभावी तरीके से साफ कर देता है। इसमें True HEPA फिल्टर और 360 डिग्री एयर इंटेक सिस्टम है, जो 0.1 माइक्रोन तक के 99.99% कणों को ट्रैप करता है, जिसमें PM2.5, स्मॉग और पराली से निकलने वाले कण भी शामिल हैं। Activated Carbon लेयर भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में पाई जाने वाली जहरीली गैस और बदबू को कम करती है। वहीं TUV Allergy Care सर्टिफिकेशन इसे बच्चों और अस्थमा रोगियों के लिए सुरक्षित बनाता है। इसे ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
सवाल- जवाब (FAQs)
क्या एयर प्यूरीफायर के प्रदूषण में सच में मदद करते हैं?
हां, एयर प्यूरीफायर घर के अंदर मौजूद खतरनाक प्रदूषकों, जैसे- PM2.5, PM10, धूल, एलर्जेंस, धुआं और जहरीली गैसों को काफी हद तक कम कर देते हैं। ये प्रदूषक बाहर से घर के अंदर आसानी से प्रवेश कर जाते हैं, लेकिन एक अच्छा एयर प्यूरीफायर इन्हें फिल्टर कर इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। हालांकि एयर प्यूरीफायर बाहर की हवा को साफ नहीं कर सकता, लेकिन घर के अंदर की हवा को सुरक्षित और धुआं-रहित बनाकर सांस लेने में राहत देता है। दिल्ली जैसे शहरों में, खासकर स्मॉग के मौसम में, एयर प्यूरीफायर सांस की दिक्कतों को कम करते हैं, नींद सुधारते हैं और फेफड़ों की सुरक्षा में मदद करते हैं।
दिल्ली की AQI के लिए कौन-सा फिल्टर सबसे अच्छा है?
दिल्ली जैसी खराब हवा के लिए True HEPA H13 या H14 फिल्टर सबसे जरूरी होता है। यह 99% से अधिक सूक्ष्म PM2.5 कणों को पकड़ लेता है, जो फेफड़ों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। साथ ही, Activated Carbon फिल्टर भी जरूरी है, क्योंकि यह जहरीली गैसों, VOCs और प्रदूषित हवा की तीखी बदबू को सोखता है। ऐसे डिवाइस से बचें जो केवल आयनाइजर या UV तकनीक पर निर्भर हों। हाई परफॉर्मेंस के लिए हमेशा HEPA + Activated Carbon वाली मशीन ही चुनें।
अपने कमरे के लिए कौन-सा एयर प्यूरीफायर साइज लेना चाहिए?
एयर प्यूरीफायर का चुनाव CADR (Clean Air Delivery Rate) और कमरे के आकार के आधार पर करें। दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए बेडरूम के लिए कम से कम 300–400 m³/hr CADR और लिविंग रूम के लिए 500+ m³/hr CADR वाले एयर प्यूरीफायर का ही चुनाव करें। हमेशा थोड़ा ज्यादा CADR और कवरेज वाला मॉडल चुनें, क्योंकि यह खतरनाक AQI के दिनों में तेजी से और ज्यादा प्रभावी सफाई करता है।
एयर प्यूरीफायर के फिल्टर कितने समय में बदलने चाहिए?
दिल्ली जैसे शहरों में, खासकर भारी प्रदूषण वाले महीनों के दौरान, एयर प्यूरीफायर के फिल्टर को आमतौर पर हर 6 से 12 महीनों में बदलने की जरूरत पड़ सकती है। यदि आपका कमरा मुख्य सड़क के पास है, ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाके में है या आप अक्सर खिड़कियां खुली रखते हैं, तो फिल्टर जल्दी चोक हो सकता है और आपको इसे इससे भी पहले बदलना पड़ सकता है। समय पर फिल्टर बदलना इसलिए जरूरी है, क्योंकि पुराना फिल्टर प्रदूषण को प्रभावी ढंग से पकड़ नहीं पाता है और इनडोर एयर क्वालिटी खराब हो सकती है।
क्या एयर प्यूरीफायर चलाते समय खिड़कियां खुली रख सकते हैं?
आदर्श रूप से नहीं, खासकर तब जब AQI बहुत खराब हो। खिड़कियां खुली रखने से बाहर की हवा के साथ ऑक्सीजन तो आती है, लेकिन उसी के साथ PM2.5, धूल, धुआं और जहरीली गैसें भी कमरे में प्रवेश कर जाती हैं, जिससे एयर प्यूरीफायर का काम कम प्रभावी हो जाता है। हालांकि थोड़ी-बहुत वेंटिलेशन जरूरी होती है, इसलिए खिड़कियां सुबह जल्दी या कम AQI वाले समय में थोड़ी देर के लिए खोली जा सकती हैं। लेकिन स्मॉग वाले दिनों में खिड़कियां बंद रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।


