
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बहुत खराब बनी हुई है और सरकार गैप-4 लगाने पर विचार कर रही है। बता दें कि 301–400 तक के AQI को बहुत खराब और 401–500 तक के स्तर गंभीर माना जाता है। इस तरह की स्थिति में सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं और स्वस्थ लोगों पर भी असर दिखने लगता है। इससे बचने के लिए अब गले में पहनकर घूमने वाले ‘Wearable’ Air Purifier की डिमांड बढ़ गई है, जो आस-पास की हवा को साफ कर देते हैं। वियरेबल एयर प्यूरीफायर का उपयोग आप ट्रैवल, स्कूल, ऑफिस और पब्लिक स्पेस पर कर सकते हैं। इन एयर प्यूरीफायर की कीमत करीब 1500 रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं इन Wearable Air Purifier के बारे में विस्तार सेः
वियरेबल एयर प्यूरीफायर क्या हैं?
वियरेबल एयर प्यूरीफायर छोटे और हल्के डिवाइस होते हैं, जो आपके चेहरे और सांस लेने वाले क्षेत्र के आसपास साफ हवा पहुंचाने का काम करते हैं। ये मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं–मास्क आधारित प्यूरीफायर और गले में पहनने वाले आयोनाइजर डिवाइस। आयोनाइजर वाले मॉडल हवा में निगेटिव आयन छोड़ते हैं, जो PM2.5 जैसे सूक्ष्म कणों से चिपक कर उन्हें भारी बना देते हैं, जिससे कण हवा में तैरने की बजाय नीचे बैठ जाते हैं और आपके चेहरे के आसपास एक छोटी-सी क्लीन एयर जोन बन जाती है।
मार्केट में उपलब्ध टॉप वियरेबल एयर प्यूरीफायर
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से बचने के लिए वियरेबल एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ये आसानी से मिल जाएंगे। हमने आपके लिए कुछ टॉप वियरेबल एयर प्यूरीफायर की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैंः

STAYWELL Wearable Air Purifier
STAYWELL किफायती पर्सनल एयर प्यूरीफायर है, जिसे आप गले में पहन सकते हैं या टेबल पर रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके आसपास की हवा को साफ करने के लिए आयोनाइजेशन तकनीक का उपयोग करता है और डेली उपयोग के लिए काफी हल्का और सुविधाजनक है। यह प्यूरीफायर USB से चार्ज होता है और इसमें किसी बाहरी बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती है। 3 वर्गफुट क्षेत्र के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस छोटे कमरे या व्यक्तिगत उपयोग के लिए उपयुक्त है। आयोनाइजर तकनीक की मदद से यह एलर्जन्स को पकड़ता है और पूरी तरह शांत तरीके से काम करता है। हालांकि इसका CADR रेटिंग 0 m³/hr है, इसलिए यह कमरों के लिए प्रभावी नहीं माना जाता है। इसकी कीमत 2,937 रुपये है।
Higgens Horz Wearable Air Purifier
Higgens Horz स्टाइलिश और हल्का डिवाइस है, जो आपके आसपास की हवा को साफ रखते हुए 3 फीट का सुरक्षा क्षेत्र बनाता है। यह 120 मिलियन से ज्यादा निगेटिव आयन पैदा करता है, जो हवा से प्रदूषक कणों को हटाने में मदद करते हैं। इसे आप गले में पहन सकते हैं या फिर कार, ऑफिस, मेट्रो, एयरप्लेन जैसी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए भी सही विकल्प है। यह एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर के माध्यम से हवा को शुद्ध करता है। 1 m³/hr CADR रेटिंग के साथ यह बेहतर काम करता है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।
Atovio Wearable & Portable Air Purifier
Atovio भारत में बना एक प्रीमियम पर्सनल एयर प्यूरीफायर है, जिसे IIT Kanpur की National Aerosol Facility में टेस्ट किया गया है। इसे खास कर भारत में प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस डिवाइस में Advanced Variable Anion Technology का उपयोग गया है, जो हर सेकंड लाखों अनायन छोड़कर PM2.5, PM10, वायरस, बैक्टीरिया, परागकण और डस्ट पार्टिकल्स को निष्क्रिय करता है। यह फिल्टर-फ्री डिजाइन में आता है, जिसका मतलब है कि इसमें किसी भी प्रकार की फिल्टर बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। Atovio में स्मार्ट माइक्रोकंट्रोलर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो दो मोड नॉर्मल और टर्बो में आता है। यह हल्का और यात्रा के दौरान इस्तेमाल के लिए आदर्श है। कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में 99.99% तक प्रदूषक कम कर सकता है। यह पूरी तरह भारत में बना प्रोडक्ट है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।
NEWDRU PureVibe Wearable Portable Air Purifier
NEWDRU PureVibe Pro लेटेस्ट और स्टाइलिश वियरेबल एयर प्यूरीफायर है, जिसे यात्रा, ऑफिस, मेट्रो या किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 28 मिलियन निगेटिव आयन प्रति सेकंड रिलीज करता है, जिससे आपके आसपास की हवा साफ रहती है। इसमें एक एडजस्टेबल लैनयार्ड और हल्का डिजाइन है जिससे इसे पूरे दिन बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। यह 15 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आती है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर बनाती है। इसकी बॉडी हाई-ग्लॉस और टिकाऊ मैटीरियल से बनी होती है, जो इसे आकर्षक लुक देती है। यह CE, FCC और RoHS सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, इसलिए वयस्कों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित है। इसकी कीमत 2,372 रुपये है।
OxyHalo Wearable Air Purifier
OxyHalo किफायती, साइलेंट और फिल्टर-फ्री पहनने योग्य एयर प्यूरीफायर है, जिसे विशेष रूप से हवा में मौजूद PM2.5, PM10 और अल्ट्राफाइन कणों को हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस भारतीय प्रदूषण की परिस्थितियों में टेस्ट किया गया है और रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है। यह लाखों निगेटिव आयन छोड़कर हवा में मौजूद प्रदूषक, एलर्जन, बैक्टीरिया और वायरस को कम करता है। यह 60 मिनट में 99.99% प्रदूषण कम करने की क्षमता रखता है। इसे पढ़ाई, ऑफिस या सोते समय भी उपयोग किया जा सकता है। एक बटन से आसानी से ऑन/ऑफ होने वाला यह डिवाइस लैनयार्ड और क्लिप दोनों विकल्पों के साथ आता है, जिससे आप इसे गले में पहन सकते हैं या कपड़ों पर क्लिप कर सकते हैं। यात्रा, स्कूल, ऑफिस और पब्लिक स्पेस में इसका उपयोग बेहद आरामदायक है। इसे आप 1,549 रुपये में खरीद सकते हैं।
कौन-सा मॉडल देता है बेहतर सुरक्षा?
Wearable Air Purifier की प्रभावशीलता इस बात पर निर्भर करती है कि इनमें कौन-सी तकनीक का उपयोग किया गया है। HEPA फिल्टर वाले मॉडल हवा से PM2.5, परागकण और धूल को 40% से 90% तक कम कर सकते हैं, खासकर बंद जगहों में। दूसरी ओर, आयोनाइजर आधारित मॉडल अपेक्षाकृत कम प्रभावी होते हैं और कुछ मामलों में ओजोन उत्सर्जन जैसे स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर सकते हैं।
क्या ये आउटडोर प्रदूषण में प्रभावी होते हैं?
IIT कानपुर में किए गए एक अध्ययन में वियरेबल प्यूरीफायर को नियंत्रित इंडोर माहौल में टेस्ट किया गया। नतीजे बताते हैं कि छोटे बंद कमरों में यह 90% तक कणों को कम कर सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि खुले आउटडोर वातावरण, जहां हवा लगातार बदलती रहती है, वहां ये डिवाइस अपना असर जल्दी खो देते हैं। इसलिए ये केवल बंद या कम वेंटिलेशन वाली जगहों में ही अधिक प्रभावी माने जाते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि वियरेबल एयर प्यूरीफायर को N95 मास्क का विकल्प नहीं माना जा सकता है। N95 मास्क हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों और गैसों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये डिवाइस उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जिन्हें एलर्जी, सांस संबंधी समस्या या गंध-संवेदनशीलता होती है। शहरी यात्रियों, मेट्रो में सफर करने वालों, आउटडोर कामगारों और भारी प्रदूषण वाले इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए यह मददगार हो सकते हैं। हालांकि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पेसमेकर जैसे मेडिकल इम्प्लांट वाले मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। आयोनाइजर मॉडल का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।


