
यदि आप वीवो (Vivo) फोन के फैन हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। इस समय अमेजन पर वीवो के कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Vivo V60 पर अच्छी डील मिल रही है और आप इस फोन को 3000 रुपये तक कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो पोर्ट्रेट और टेलीफोटो फोटोग्राफी को पसंद करते हैं। फोन में 50MP का Zeiss टेलीफोटो कैमरा, 6.77-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 6,500mAh बैटरी दी गई है। यह प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और क्रिएटर-फ्रेंडली कैमरा फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली डील के बारे में…
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V60 5G अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर बड़े बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। Vivo V60 के 8GB+128GB वैरियंट की लॉन्च कीमत 36,999 रुपये है। वहीं 8GB+ 256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 40,999 रुपये का है और टॉप 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो फ्लैट 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप 33,999 रुपये की कीमत में फोन को खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime मेंबर्स को 5 प्रतिशत और नॉन-प्राइम यूजर्स को 3 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा, जो 1109 रुपये है। इसके अलावा, आपको No Cost EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 1,794 रुपये प्रति माह से होती है। इसके साथ आपको 35,149 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलता है, जो कि डिवाइस की स्थिति पर निर्भर करता है।
Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Vivo V60 में 6.77-इंच की FHD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस है और इसमें 16GB तक की RAM और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें, तो फोन में Zeiss ट्यूनिंग के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP का वाइड लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 50MP का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दिया गया है। फोन की बैटरी 6,500mAh की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 15 आधारित Funtouch OS पर चलता है और 5G सपोर्ट, IP रेटिंग, कर्व्ड डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ आता है।
Vivo V60 खरीदना सही रहेगा, तो बता दें कि Vivo V60 अपने सेगमेंट में डिजाइन, बैटरी लाइफ और क्रिएटर-फ्रेंडली कैमरा एक्सपीरियंस की वजह से एक खास पहचान बनाता है। पतले और हल्के डिजाइन के बावजूद इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो दिनभर आसानी से चल जाती है। Zeiss बेस्ड कैमरा सेटअप दिन में शानदार पोर्ट्रेट और क्रिएटिव मोड्स देता है, खासकर शादी या आउटडोर शूट्स के लिए। साथ ही 4 साल के बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।


