
नवंबर का महीना अब तक OTT दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा है। इस महीने कई बड़े और चर्चित शोज ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जिनमें The Family Man Season 3, Maharani Season 4, Delhi Crime Season 3 जैसे हाई-इम्पैक्ट सीरीज भी शामिल हैं। इन शोज ने न सिर्फ अपने दमदार ट्रेलर्स से चर्चा बटोरी, बल्कि रिलीज के बाद अपने कंटेंट, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कहानियों के कारण दर्शकों का भरपूर ध्यान खींचा। क्राइम, पॉलिटिकल ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस हर जॉनर के दर्शकों के लिए इस महीने कुछ न कुछ खास देखने को मिला। नीचे नवंबर 2025 में ऐसी ही टॉप वेब-सीरीज की पूरी लिस्ट दी गई है, जिनका आप फैमिली के साथ लुत्फ उठा सकते हैं।
First Copy season 2
फर्स्ट कॉपी सीजन 2 की कहानी 90 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि में आरिफ की कहानी है, जो इस सीजन में और भी गहरी हो जाती है। स्टूडियो में हुई बेइज्जती के बाद उसने जो पाइरेसी का साम्राज्य खड़ा किया था, अब वह इतना बड़ा हो चुका है कि पुलिस और अंडरवर्ल्ड दोनों उसका पीछा करने लगते हैं। जैसे-जैसे उसका अवैध कारोबार बढ़ता है, वैसे-वैसे उसके सामने नए दुश्मन, कानूनी संकट और विश्वासघात खड़े हो जाते हैं। महत्वाकांक्षा, लालच और पहचान की इस कहानी में हर एपिसोड तनाव और रोमांच बढ़ाता है।
- IMDb रेटिंग : 6.4/10
- स्टार कास्ट: Munawar Faruqui, Krystle D’Souza, Gulshan Grover, Saqib Ayub
- रिलीज डेट: 4 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः जियो हॉटस्टार
Death by Lightning
यह ड्रामा अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति जेम्स ए.गारफील्ड की छोटी, लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल की झलक दिखाता है। गारफील्ड की सत्ता यात्रा तब अंधेरी मोड़ लेती है जब उनका एक जुनूनी समर्थक चार्ल्स गुइटो उनकी हत्या कर देता है। सीरीज सत्ता संघर्ष, भ्रष्टाचार, सरकारी सुधार और उस दौर की राजनीतिक हलचल को गहराई से उजागर करती है। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस इसे और प्रभावी और मार्मिक बनाती है।
- IMDb रेटिंग : 7.7/10
- स्टार कास्ट: Michael Shannon, Matthew Macfadyen, Nick Offerman, Betty Gilpin
- रिलीज डेट: 6 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः नेटफ्लिक्स
Maharani season 4
इस सीजन में रानी भारती एक ज्यादा मजबूत और अनुभवी नेता के रूप में सामने आती हैं। बिहार की राजनीति में लगातार बदलते गठजोड़, मीडिया दबाव, धोखे और सत्ता संघर्ष के बीच उन्हें अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। पुराने राज खुलते हैं और नए खतरे सामने आते हैं। यह सीरीज सत्ता की कीमत, राजनीतिक चालबाजियों और निजी बलिदानों को और रोमांचक तरीके से दिखाती है।
- IMDb रेटिंग : 7.9/10
- स्टार कास्ट: Huma Qureshi, Amit Sial, Vineet Kumar, Shweta Basu Prasad
- रिलीज डेट: 7 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः सोनीलिव
Thode Door Thode Paas
रिटायर्ड ऑफिसर अश्विन मेहता अपने परिवार की डिजिटल दूरी को खत्म करने के लिए छह महीने का ‘नो-डिवाइस चैलेंज’ रखते हैं। शुरुआत में परिवार इस बदलाव को लेकर असहज महसूस करता है, लेकिन धीरे-धीरे वे रिश्तों की गर्माहट, बातचीत और साथ रहने की अहमियत को फिर से समझने लगते हैं। कहानी में हास्य, भावनाएं और पारिवारिक जुड़ाव खूबसूरती से बुने गए हैं। यह सीरीज आधुनिक परिवारों में बढ़ती दूरी पर एक स्नेहभरी टिप्पणी करती है।
- IMDb रेटिंग : 7.5/10
- स्टार कास्ट: Pankaj Kapur, Mona Singh, Kunaal Roy Kapur
- रिलीज डेट: 7 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः जी5
Delhi Crime season 3
दिल्ली क्राइम सीजन 2 में वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम एक घायल नवजात शिशु की मां की तलाश में निकलती है, लेकिन जांच उन्हें एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क तक पहुंचा देती है। सीजन अपराध की क्रूरता, पुलिस टीम के दबाव और व्यक्तिगत भावनाओं को बारीकी से दिखाता है। हुमा कुरैशी का ‘बड़ी दीदी’ के रूप में एंट्री कहानी में दिलचस्प मोड़ लाता है। यह सीजन अब तक का सबसे डार्क और तीव्र माना जा रहा है।
- IMDb रेटिंग : 8.5/10
- स्टार कास्ट: Shefali Shah, Huma Qureshi, Rasika Dugal, Rajesh Tailang
- रिलीज डेट: 13 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः नेटफ्लिक्स
Malice
यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर रहस्यमयी ट्यूटर एडम की कहानी है, जो छुट्टियों में एक अमीर परिवार से जुड़कर धीरे-धीरे उनकी जिंदगी में गहरी पैठ बनाता है। उसकी मीठी बातें और आकर्षक व्यक्तित्व के पीछे क्या छिपा है, परिवार को बाद में समझ आता है, जब एडम धीरे-धीरे नियंत्रण और बदले के इरादों के साथ अपना वास्तविक रूप दिखाने लगता है। कहानी लगातार बढ़ते तनाव और मनोवैज्ञानिक खेलों से भरपूर है।
- IMDb रेटिंग : 5.5/10
- स्टार कास्ट: Jack Whitehall, David Duchovny, Carice van Houten
- रिलीज डेट: 14 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः प्राइम वीडियो
The Carman Family Deaths
यह डॉक्युमेंट्री नैथन कारमैन से जुड़े उस सनसनीखेज अमेरिकी केस को उजागर करती है, जिसमें वह अपनी मां की गुमशुदगी और दादा की हत्या का संदिग्ध बताया जाता है। केस लालच, झूठ, पारिवारिक तनाव और रहस्यों से भरा है। डॉक्युमेंट्री में कोर्ट रिकॉर्ड्स, जांच रिपोर्ट्स, पुराने वीडियो और परिवार व जांचकर्ताओं के इंटरव्यू शामिल हैं। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर से डर और लालच की परतों से टूटा हुआ है।
- IMDb रेटिंग : 6.3/10
- स्टार कास्ट: Mike Sarraille, Nathan Carman, Martin Minnella
- रिलीज डेट: 19 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः नेटफ्लिक्स
The Mighty Nein
Exandria की फैंटेसी दुनिया में सेट यह सीरीज मिसफिट हीरोज की एक टीम की कहानी है, जो अनजाने में एक बड़े राजनीतिक और जादुई षड्यंत्र में फंस जाते हैं। हर किरदार का अतीत और उनके भीतर के संघर्ष इस कहानी को भावनात्मक गहराई देते हैं। जादुई शक्तियां, रहस्यमय कलाकृतियां और खतरनाक मिशन कहानी को लगातार रोमांचक बनाए रखते हैं। यह टीम दोस्ती, बलिदान और साहस की मिसाल बनती है।
- IMDb रेटिंग : 8.8/10
- स्टार कास्ट: Laura Bailey, Liam O’Brien, Ashley Johnson, Sam Riegel
- रिलीज डेट: 19 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः प्राइम वीडियो
The Family Man season 3
इस सीजन में श्रीकांत तिवारी अपने परिवार को बचाने के लिए भाग रहा है, लेकिन हालात उसे फिर एक बड़े और खतरनाक राष्ट्रीय मिशन में खींच लाते हैं। उसके सामने रुक्मा और मीरा जैसे नए दुश्मन हैं, जो देश में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। श्रीकांत को इस बार अपनी भावनाओं, परिवार और कर्तव्य के बीच कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। कहानी पहले से ज्यादा इमोशनल और एक्शन से भरपूर है और TASC टीम एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाती है।
- IMDb रेटिंग : 8.7/10
- स्टार कास्ट: Manoj Bajpayee, Jaideep Ahlawat, Nimrat Kaur, Priyamani
- रिलीज डेट: 21 नवंबर, 2025
- प्लेटफॉर्मः प्राइम वीडियो


