नवंबर में OTT पर रिलीज हुईं ड्रामा, थ्रिलर, एक्शन और इमोशन से भरपूर ये फिल्में, यहां देखें लिस्ट

नवंबर महीने में अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई जबरदस्त मूवीज रिलीज हुई हैं, जिनमें क्राइम-थ्रिलर, हॉरर, सुपरहीरो यूनिवर्स, इमोशनल ड्रामा और बड़े-बजट की ब्लॉकबस्टर्स मूवीज भी शामिल हैं। इन फिल्मों में Bad Girl से लेकर Frankenstein, The Fantastic Four: First Steps, Jolly LLB 3, Nishaanchi जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। अगर आप फैमिली के साथ बैठकर घर में मूवीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर नवंबर 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो आदि पर रिलीज हुईं फिल्मों की डिटेल नीचे देख सकते हैंः

Bad Girl


बेड गर्ल तमिल फिल्म है, जिसमें राम्या नाम की युवती अपनी पहचान, रिश्तों और समाज की उम्मीदों के बीच जूझती दिखाई देती है। कहानी स्कूल लाइफ से लेकर युवावस्था तक उसकी भावनाओं और संघर्षों को बड़े संवेदनशील तरीके से पेश करती है। फिल्म का प्रीमियर IFF Rotterdam में हुआ था, जहां इसे NETPAC Award for Best Asian Film मिला। थिएटर रिलीज के बाद अब यह ओटीटी पर उपलब्ध है और अपनी रियलिस्टिक स्टोरी और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में है। यह युवा पीढ़ी की असल मुश्किलों को बेहद ईमानदारी से दर्शाती है।

  • IMDb रेटिंग: 6.2/10
  • स्टार कास्ट: Anjali Sivaraman, Shanti PriyaHridhu Haroon
  • रिलीज डेट: 4 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

The Fantastic Four: First Steps


Marvel के इस नए रीबूट में Fantastic Four टीम को एक स्थापित सुपरहीरो ग्रुप के रूप में दिखाया गया है, जो Earth-828 नाम की रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक दुनिया की रक्षा करते हैं। जब विनाश लेकर आने वाले Galactus और Silver Surfer पृथ्वी पर पहुंचते हैं, तो टीम को अपनी सबसे कठिन लड़ाई का सामना करना पड़ता है। फिल्म में इमोशन, हाई-एंड एक्शन और कॉस्मिक ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। यह Marvel Cinematic Universe के Phase 6 की शुरुआत भी करती है, जिसमें बड़े बदलाव और नई दिशा की झलक दिखाई देती है।

  • IMDb रेटिंग: 6.9/10
  • स्टार कास्ट: Pedro Pascal, Vanessa Kirby, Joseph Quinn, Ebon Moss-Bachrach
  • रिलीज डेट: 5 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

Baramulla


बरामुला सुपरनैचुरल क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें कश्मीर के बरामूला शहर में बच्चों के गायब होने की घटनाओं को दिखाया गया है, जो पूरे शहर में डर और सस्पेंस पैदा करती हैं। DSP रिजवान शफी सैय्यद इस केस की जांच करते हुए अपनी फैमिली के साथ नए शहर में बसते हैं, लेकिन जल्द ही घर में अजीब आवाजें, रात में दिखने वाले पैरों के निशान और अनदेखे कुत्तों की गंध जैसी घटनाएं उनके जीवन को हिला देती हैं। फिल्म में लोककथाओं, अपराध और मनोवैज्ञानिक तनाव का अनोखा मिश्रण है। यह कहानी कश्मीर के अंधेरे सच और रहस्यों को haunting माहौल के साथ प्रस्तुत करती है।

  • IMDb रेटिंग: 7.0/10
  • स्टार कास्ट: Manav Kaul, Bhasha Sumbli
  • रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

Frankenstein


Guillermo del Toro की यह फिल्म Mary Shelley की क्लासिक कहानी का बेहद भावनात्मक और खूबसूरत रूपांतरण है। फिल्म डॉ. विक्टर फ्रेंकस्टीन की कहानी बताती है, जो मौत को चुनौती देने की अपनी महत्वाकांक्षा में एक जीवित प्राणी का निर्माण करता है। उसके द्वारा बनाए गए इस प्राणी के साथ उसका गहरा, दर्दभरा रिश्ता कहानी को एक ट्रैजिक टच देता है। फिल्म बेहद डार्क, सुंदर और चरित्रों की भावनाओं से भरी है। डेल टोरो की सबसे खास फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

  • IMDb रेटिंग: 7.5/10
  • स्टार कास्ट: Oscar Isaac, Jacob Elordi, Mia Goth
  • रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

Jolly LLB 3


Jolly LLB 3 लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा-कॉमेडी की तीसरी फिल्म है, जहां दो जॉली अरशद वारसी और अक्षय कुमार क हाई-प्रोफाइल केस में आमने-सामने आते हैं। कहानी एक किसान की आत्महत्या और उससे जुड़े जमीन-घोटाले पर आधारित है, जो समाज की कड़वी सच्चाई और भ्रष्टाचार को उजागर करती है। कोर्टरूम बहस, व्यंग्य, इमोशन और मजेदार संवाद फिल्म को अच्छा संतुलन देते हैं। जज त्रिपाठी का किरदार कहानी में अपनी धार बनाए रखता है। फिल्म समाजिक मुद्दों को ह्यूमर और ड्रामा के साथ प्रभावी तरीके से दिखाती है।

  • IMDb रेटिंग: 6.7/10
  • स्टार कास्ट: Arshad Warsi, Akshay Kumar, Saurabh Shukla, Huma Qureshi
  • रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

Jurassic World: Rebirth


जुरासिक पार्क: रीबर्थ फ्रेंचाइजी को एक डार्क और मैच्योर दिशा में ले जाती है। कहानी एक टीम पर केंद्रित है जिसे एक रहस्यमयी द्वीप पर भेजा जाता है, जहां Jurassic Park रिसर्च फैसिलिटी के अवशेष मौजूद हैं। टीम का मिशन तीन खतरनाक और बड़ी प्रजातियों से खून लेना है, जिससे हृदय रोग का इलाज खोजा जा सके, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चलता है कि द्वीप पर ऐसे प्रयोग हुए थे जिनके परिणाम भयावह हैं। फिल्म में म्यूटेंट जीव, सर्वाइवल थ्रिल और intense visuals का दमदार मिश्रण है।

  • IMDb रेटिंग: 5.9/10
  • स्टार कास्ट: Scarlett Johansson, Mahershala Ali, Jonathan Bailey
  • रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

Nishaanchi


अनुराग कश्यप निर्देशित Nishaanchi दो जुड़वां भाइयों Babloo और Dabloo की कहानी है, जो अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं और गैंग लॉर्ड अंबिका प्रसाद के अधीन काम करते हैं। जब Babloo उस लड़की से प्यार कर बैठता है, जिसके पिता को उसने ही मार डाला था, तब कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है। दोनों भाई अपने बॉस के खिलाफ जाकर खुद की एक अलग दुनिया बनाते हैं, लेकिन अतीत और हिंसा उनसे पीछा नहीं छोड़ते। फिल्म में अपराध, वफादारी, भावनाओं और बदले को को दिखाया गया है।

  • IMDb रेटिंग: 6.6/10
  • स्टार कास्ट: Monika Panwar, Aaishvary Thackeray, Vedika Pinto
  • रिलीज डेट: 14 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Prime Video

Homebound


Homebound दो दोस्तों शोएब और चंदन की कहानी है, जो एक छोटे उत्तर भारतीय गांव से निकलकर पुलिस एग्जाम पास कर सम्मान और पहचान हासिल करना चाहते हैं। यह फिल्म उनके संघर्षों, सपनों और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाती है। महामारी के समय फंसे प्रवासी मजदूरों की कहानियों को भी इसमें भावनात्मक तरीके से पिरोया गया है। निर्देशक नीरज घेवन ने ग्रामीण भारत, सामाजिक असमानता और युवाओं के सपनों को बेहद गहराई से दिखाया है। यह भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री भी है।

  • IMDb रेटिंग: 8.0/10
  • स्टार कास्ट: Ishaan Khatter, Vishal Jethwa, Janhvi Kapoor
  • रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

Train Dreams


यह Robert Grainier की एक संवेदनशील कहानी है , जो 20वीं सदी की शुरुआत में रेलवे मजदूर के रूप में जंगलों और पहाड़ों के बीच अपनी जिंदगी बनाता है। अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शांत जीवन जीते-जीते अचानक एक भीषण जंगल-आग उसके पूरे परिवार और भविष्य को बदल देती है। फिल्म प्रकृति, अकेलेपन, दुख और मानव सहनशक्ति को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। Washington के पुराने जंगलों में शूट की गई यह फिल्म बेहद सिनेमैटिक अनुभव देती है।

  • IMDb रेटिंग: 7.6/10
  • स्टार कास्ट: Joel Edgerton, Felicity Jones
  • रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

Relay


Relay कॉर्पोरेट थ्रिलर है, जिसमें Ash एक प्रोफेशनल fixer है जो व्हिसलब्लोअर्स को बड़े कॉर्पोरेट घोटालों से बाहर निकालने में मदद करता है। कहानी तब मोड़ लेती है जब Sarah नाम की वैज्ञानिक घातक जानकारी लेकर Ash के पास आती है। जैसे-जैसे दोनों मामला सुलझाते हैं, एक विशाल कॉर्पोरेट साजिश सामने आती है जो उनके जीवन को खतरे में डाल देती है।

  • IMDb रेटिंग: 7.0/10
  • स्टार कास्ट: Riz Ahmed, Lily James
  • रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play

The Bengal Files

द बंगाल फाइल्स पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो 1946 के Direct Action Day और Noakhali दंगों की भयावह ऐतिहासिक सच्चाइयों को सामने लाती है। कहानी CBI अधिकारी शिव पंडित की जांच पर केंद्रित है, जो एक पत्रकार की गुमशुदगी के मामले में उलझते हुए ऐसे रहस्यों तक पहुंचता है जिनके तार विभाजनकाल की सामुदायिक हिंसा से जुड़े हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म तीसरी Files फिल्म है, जो अतीत के दर्द, राजनीतिक साजिशों और इंसानी संघर्ष को आज के दौर से जोड़ते हुए भावनात्मक और तीखा अनुभव देती है।

  • IMDb रेटिंग: 7.1/10
  • स्टार कास्ट: Darshan Kumaar, Pallavi Joshi
  • रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5