
अमेजन के ब्लैक फ्राइडे सेल में Redmi Note 14 Pro+ पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे आप फोन को 25,000 रुपये के भीतर खरीद सकते हैं। इस फोन के शुरुआती वैरियंट की एमआरपी अमेजन पर 34,999 रुपये है। बताते चलें कि फोन में ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी के साथ तेज चार्जिंग और टिकाऊ डिजाइन मिलते हैं। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है। आइए जानते हैं, Redmi Note 14 Pro+ पर मिलने वाली डील के बारे में…
अमेजन पर फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी 34,999 रुपये है और यह फोन अभी 26,998 रुपये में लिस्टेड है। इस समय एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर EMI और नॉन-EMI दोनों ट्रांजैक्शन में 2,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इससे फोन की कीमत 24,998 रुपये रह जाती है। इस तरह आप फोन पर करीब 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 7.5 प्रतिशत (अधिकतम 750 रुपये) की इंस्टेंट छूट उपलब्ध है। वहीं एक्सचेंज बोनस की बात करें, तो इस पर 26,648 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मौजूद है, जो आपके द्वारा एक्सचेंज किए जाने वाली डिवाइस के कंडीशन पर निर्भर करता है। खासकर यह उन लोगों के लिए है, जो 25,000 रुपये के भीतर एक प्रीमियम लुक और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Redmi Note 14 Pro+ से स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और Adaptive HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन और बैक पैनल को Gorilla Glass 7i कोटिंग मिली है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया गया है।
कैमरा सेटअप पर नजर डालें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल Light Hunter 800 मेन सेंसर है, जो HyperOIS स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल 2.5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह IP68 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी ऑफर करता है।
फोन की कुल परफॉर्मेंस Xiaomi के वैल्यू-फॉर-मनी अप्रोच को बरकरार रखती है। डिजाइन प्रीमियम है और बैटरी लाइफ शानदार मिलती है। HyperOS स्किन और भी बेहतर हो गया है, हालांकि अभी भी कुछ ब्लोटवेयर को हटाने की जरूरत महसूस होती है। Snapdragon 7s Gen 3 रोजमर्रा के उपयोग में स्मूथ चलता है। अगर आप रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और टिकाऊ डिजाइन को महत्व देते हैं, तो ऑफर्स के बाद Redmi Note 14 Pro+ इस समय अपने प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन डील साबित होता है।


