
अप्रैल 2026 OTT दर्शकों के लिए फिल्मों का भी शानदार खजाना लेकर आ रहा है, जहां इमोशनल ड्रामा, स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री, सर्वाइवल थ्रिलर, कॉलेज कॉमेडी और हाई-ऑक्टेन एक्शन जैसी हर तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी। Netflix और Apple TV+ जैसे प्लेटफॉर्म्स इस महीने कई अलग-अलग जॉनर की नई फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। Feel My Voice जैसी दिल छू लेने वाली कहानी से लेकर Untold: Chess Mates की रियल लाइफ राइवलरी, Thrash का खतरनाक सर्वाइवल ड्रामा और APEX की एड्रेनालिन से भरी कहानी तक, यह लिस्ट हर तरह के मूड के लिए परफेक्ट है। अगर आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल 2026 में OTT पर कौन-कौन सी नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और उनमें क्या खास है, तो नीचे दी गई पूरी फिल्मों की लिस्ट जरूर देखें।
Feel My Voice
यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक किशोरी की कहानी है जो अपने बहरे परिवार में इकलौती सुनने वाली सदस्य है। वह अपनी सिंगिंग के जुनून के जरिए खुद को पहचानती है और आत्मविश्वास पाना सीखती है। यह फिल्म परिवार, संघर्ष और सपनों की ताकत को खूबसूरती से दिखाती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Sarah Toscano, Serena Rossi
- रिलीज डेट: 3 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
Untold: Chess Mates
यह एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और उभरते स्टार हैंस नीमन के बीच की राइवलरी को दिखाती है। कहानी 2022 के विवादित मैच से शुरू होती है, जहां चीटिंग के आरोप लगे थे और आगे चलकर नीमन की वापसी और 2024 के हाई-स्टेक्स रीमैच तक पहुंचती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Magnus Carlsen, Hans Niemann
- रिलीज डेट: 7 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
Outcome
यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो हॉलीवुड स्टार रीफ हॉक की कहानी बताती है, जो बचपन से ही फेमस रहा है लेकिन अब अपनी जिंदगी से जूझ रहा है। एक रहस्यमयी वीडियो और एक्सटॉर्शन प्लॉट के बाद वह खुद को सुधारने और अपने अतीत का सामना करने के लिए निकल पड़ता है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Keanu Reeves, Jonah Hill, Cameron Diaz, Matt Bomer
- रिलीज डेट: 10 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Apple TV+
Thrash
यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक तटीय शहर पर आए भयानक तूफान के बाद की कहानी दिखाई गई है। जब शहर पानी में डूबने लगता है, तो फंसे हुए लोगों को सिर्फ बाढ़ से ही नहीं, बल्कि खतरनाक शार्क से भी अपनी जान बचानी पड़ती है। यह फिल्म डर और एड्रेनालिन से भरपूर अनुभव देती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Phoebe Dynevor, Whitney Peak, Djimon Hounsou
- रिलीज डेट: 10 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
Roommates
यह एक कॉलेज कॉमेडी फिल्म है, जो Gen Z की लाइफ और फ्रेंडशिप के उतार-चढ़ाव को मजेदार अंदाज में दिखाती है। कहानी डेवॉन नाम की एक भोली-भाली फ्रेशर की है, जिसे लगता है कि उसे परफेक्ट रूममेट मिल गई है-कूल और कॉन्फिडेंट सेलस्टे। लेकिन जल्द ही उनकी दोस्ती में दरार आ जाती है और मामला पैसिव-एग्रेसिव वॉर तक पहुंच जाता है। ह्यूमर और रियल कॉलेज ड्रामा से भरी यह फिल्म यंग ऑडियंस को खूब पसंद आ सकती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Sadie Sandler, Chloe East, Storm Reid, Nick Kroll
- रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
APEX
यह एक थ्रिलर-एक्शन फिल्म है, जिसमें साशा नाम की एक महिला अपनी जिंदगी के दर्द से उबरने के लिए ऑस्ट्रेलियन जंगलों में एडवेंचर स्पोर्ट्स करती है, लेकिन उसकी यह जर्नी अचानक एक खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब वह एक निर्दयी सीरियल किलर का निशाना बन जाती है। अब उसे अपने स्किल्स और हिम्मत के दम पर इस जानलेवा खेल में जिंदा रहना है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Charlize Theron, Taron Egerton, Eric Bana
- रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix


