
आईकू ने अपना पावरफुल फोन iQOO 15 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला ऐसा फोन है जिसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दें कि इसी प्रोसेसर का उपयोग हाल ही में लॉन्च किए OnePlus 15, Realme GT 8 Pro में भी देखने को मिला था। फोन दिखने में प्रीमियम लगता है और इसके फीचर भी पूरी तरह फ्लैगशिप लेवल के हैं। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स के लिए बनाया है, जो तेज परफॉर्मेंस, बढ़िया गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं।
iQOO 15 की भारतीय कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट मिलता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत iQOO 15 पर बड़ा बैंक डिस्काउंट भी दिया है।
अगर आप शुरुआती ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो आपको तुरंत 7,000 रुपये की छूट मिलती है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 12GB+256GB वैरियंट के लिए 64,999 रुपये और 16GB+512GB वैरियंट के लिए 71,999 रुपये रह जाती है। iQOO 15 की बिक्री Amazon पर 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं, Priority Pass यूजर्स के लिए यह फोन 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से ही उपलब्ध हो जाएगा। यह दो आकर्षक कलर ऑप्शंस Legend और Alpha Black में उपलब्ध है।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर की बात करें, तो फोन में 6.85-इंच का बड़ा 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह Samsung की LEAD तकनीक पर आधारित है, जिससे स्क्रीन की ब्राइटनेस, कलर्स और विजिबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है। कंपनी का कहना है कि यह इंडिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है, जो 6000nits तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जो कि बहुत तेज और रेस्पॉन्सिव है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो और फोटो दोनों में अच्छा रिजल्ट दे सकता है।
iQOO 15 में कंपनी ने सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का उपयोग किया है, जो 3nm तकनीक पर बना है। यह इसे ज्यादा तेज, पॉवरफुल और पावर-इफिशिएंट बनाता है। यह 3.63GHz से 4.6GHz तक की हाई स्पीड पर काम कर सकता है। गेमिंग के लिए कंपनी ने इसमें अलग से Supercomputing Chip Q3 लगाया है। यह चिप गेमिंग के दौरान फोन को कूल रखता है और लैग आने नहीं देता है। इस फोन पर आप BGMI और COD: Mobile जैसे गेम बिना रुकावट, स्मूद ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट के साथ खेल पाएंगे। iQOO का कहना है कि यह फोन 144FPS तक का फ्रेम रेट दे सकता है, जो गेमर्स के लिए बहुत बड़ी बात है।

बैटरी की बात करें, तो iQOO 15 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 तकनीक भी दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर बैटरी को बायपास करके सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है। इससे बैटरी पर कम लोड पड़ता है और फोन हीट भी नहीं होता है।
सॉफ्टवेयर, डिजाइन और बाकी फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। फोन M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बना है, जिससे यह हल्का और मजबूत दोनों लगता है। इसकी स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम होते हैं और आउटडोर में भी डिस्प्ले आसानी से दिखाई देता है। इसके अलावा, फोन में 5G सपोर्ट, डुअल स्पीकर्स, NFC, और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। iQOO ने इस फोन को बेहद प्रीमियम बनाने पर खास ध्यान दिया है, यही वजह है कि इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से अच्छी तरह सुरक्षित रहता है।
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें सुपर-फास्ट प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा, बड़ा बैटरी बैकअप और टॉप-क्लास डिस्प्ले हो, तो iQOO 15 आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है।अपनी कीमत में यह फोन मार्केट में इस समय सबसे पावरफुल और वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप साबित हो सकता है।


