MacBook Air M4 पर आया जबरदस्त ऑफर, Black Friday Sale में कीमत गिर कर हुई सिर्फ इतनी

नवंबर के आखिरी हफ्ते में ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू होते ही Croma पर MacBook Air M4 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इंडिया में MacBook Air M4 को 99,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन Croma की सेल के चलते इसकी कीमत काफी कम हो गई है। यह ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

MacBook Air M4 16जीबी रैम की कीमत क्रोमा पर 99,900 रुपये है, लेकिन अभी यह 95,990 रुपये में लिस्टेड है यानी यहां पर आपको सीधे 3,910 रुपये का फायदा होता है। इसके बाद बैंक ऑफर्स की बात करें, तो ICICI, IDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 9 महीने तक लो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह कीमत 85,990 रुपये रह जाती है। अगर आप अपना पुराना लैपटॉप चाहे Windows हो या Mac एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 10,000 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और लगभग 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर MacBook Air M4 की इफेक्टिव कीमत काफी कम हो जाती है।

MacBook Air M4

MacBook Air M4 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 13.6-इंच की Liquid Retina डिस्प्ले मिलती है। यह OLED नहीं होने के बावजूद कलर और ब्राइटनेस के मामले में बेहतरीन मानी जाती है। P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट की वजह से फोटो एडिटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह खासा उपयोगी है। MacBook Air M4 अपने स्लिम और क्लासिक प्रीमियम एल्युमिनियम बिल्ड के लिए जाना जाता है। इसका लुक बेहद स्टाइलिश है और वजन हल्का होने की वजह से यह स्टूडेंट्स और ट्रैवलर्स के लिए अच्छा विकल्प है। लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 पोर्ट, एक MagSafe चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। MagSafe की खासियत यह है कि चार्जिंग के दौरान केबल पर हल्का झटका लगने पर भी यह खुद से अलग हो जाता है, जिससे डिवाइस गिरने का खतरा कम हो जाता है।

इसमें कंपनी ने M4 चिपसेट का उपयोग किया है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है। रोजमर्रा के काम हों, मल्टीटास्किंग या फोटो-वीडियो एडिटिंग जैसी क्रिएटिव टास्क यह लैपटॉप हर मामले में तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। हालांकि MacBooks पर गेमिंग अभी भी लिमिटेड है, इसलिए यह डिवाइस गेमर्स के लिए नहीं है। इस लैपटॉप में फैन नहीं है, इसलिए काम के दौरान बिल्कुल शांत और कूल रहता है। बैटरी लाइफ में Apple हमेशा से आगे रहा है और M4 MacBook Air भी इस मामले में कमाल करता है। सामान्य मल्टीटास्किंग यूज के दौरान यह आसानी से 10 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे देता है। यही वजह है कि विंडोज लैपटॉप की तुलना में यह बैटरी परफॉर्मेंस में अब भी आगे है।

अगर आप स्टूडेंट हैं, क्रिएटिव काम करते हैं या एक प्रीमियम, स्लिम और लॉन्ग-लास्टिंग लैपटॉप की तलाश में हैं, तो Croma की इस ब्लैक फ्राइडे डील को मिस नहीं करना चाहिए।