
आईफोन (iPhone) खरीदने वालों के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 सचमुच गोल्डन चांस लेकर आया है। आमतौर पर iPhone मॉडल्स पर कीमत में कटौती साल में सिर्फ एक-दो बार ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट है। लगभग हर पॉपुलर मॉडल पर रिकॉर्ड-तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone 17, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone Air और यहां तक कि पुराने iPhone 15 और iPhone 13 तक हर मॉडल पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स, कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और खास प्राइस कट दिए जा रहे हैं। Flipkart, Amazon, Croma, Vijay Sales और Reliance Digital सभी ने एक-दूसरे को टक्कर देते हुए अलग-अलग आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। अगर आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर मौके का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस आईफोन मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा हैः
iPhone 17

iPhone 17 जिसे 82,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, ब्लैक फ्राइडे सेल में Vijay Sales पर मजबूत डील बन गया है। यहां खरीदारों को 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं 4,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही, पुराने डिवाइस एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है। Croma की बात करें, तो यहां 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिल रहा है, लेकिन सबसे बड़ा फायदा इसके एक्सचेंज ऑफर्स में है। ग्राहक पुराने फोन के बदले 29,000 रुपये तक का वैल्यू पा सकते हैं, साथ ही 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। कुल मिलाकर iPhone 17 इस समय सबसे वैल्यू-फॉर-मनी मॉडल बन गया है।
iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro (256GB) Croma पर 1,34,900 रुपये के साथ लिस्ट है। खरीदारों को इस पर 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। अगर ग्राहक iPhone 15 Pro एक्सचेंज करते हैं, तो इसकी प्रभावी कीमत घटकर करीब 79,900 रुपये हो सकती है। वहीं, iPhone 17 Pro Max (256GB) की कीमत 1,49,900 रुपये है। इसके साथ भी यही बैंक ऑफर और एक्सचेंज लाभ लागू होते हैं। यदि खरीदार iPhone 15 Pro Max एक्सचेंज करते हैं, तो फोन की अंतिम कीमत करीब 94,900 रुपये तक आ सकती है, जो अब तक Pro Max मॉडल के लिए सबसे बड़ी छूट है।
iPhone Air

Apple iPhone Air, जिसे प्रीमियम सेगमेंट का एक हल्का और अपग्रेडेड विकल्प माना जाता है, Croma और Flipkart दोनों जगह सस्ते में मिल रहा है। Croma पर इसकी नई कीमत 1,12,900 रुपये हो गई है, जिसमें 7,000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट शामिल है। बैंक ऑफर जोड़ने पर कीमत 1,09,900 रुपये के आसपास आ जाती है। Flipkart पर यह मॉडल 1,19,900 रुपये से घटकर 1,14,900 रुपये में लिस्ट है। Flipkart Axis Bank कार्ड से 4,000 रुपये की छूट और एक्सचेंज बोनस को जोड़कर कीमत और नीचे लाई जा सकती है।
iPhone 16

iPhone 16 का दाम Amazon पर सीधे 79,900 रुपये से घटकर 66,900 रुपये हो गया है। इसके ऊपर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सबके बाद प्रभावी कीमत 62,900 रुपये तक गिर जाती है, जो इस मॉडल को काफी किफायती बनाती है। वहीं Vijay Sales पर यह मॉडल 76,900 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन IDFC बैंक कार्ड से 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलकर कीमत 67,000 रुपये से नीचे पहुंच जाती है। Flipkart पर iPhone 16 की कीमत 62,999 रुपये है, जो अब तक की सबसे कम लिस्टेड कीमत है। Flipkart Axis Bank कार्ड पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट जोड़ने पर प्रभावी कीमत 59,000 रुपये से भी नीचे चली जाती है।
iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro के 128GB वैरियंट की लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये तय की गई थी, लेकिन अभी यह फ्लिपकार्ट पर 1,09,999 रुपये में लिस्टेड है यानी बिना किसी बैंक ऑफर के ही 10,000 रुपये की सीधी बचत मिल रही है। इसके साथ यदि आप SBI Credit Card या Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,05,999 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर खरीदार को लगभग 14,000 रुपये की बचत हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिसमें आपकी पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल के आधार पर अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
iPhone 16e

iPhone 16e (128GB) को Apple ने भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस वक्त Reliance Digital पर यह फोन 48,990 रुपये में उपलब्ध है, जिससे 10,910 रुपये की सीधी छूट मिलती है। इसके अलावा, IDBI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलता है। मतलब कुल मिलाकर खरीदार करीब 14,910 रुपये की बचत कर सकता है। अगर आप HSBC Credit Card EMI के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 7.5 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है, जिसकी अधिकतम सीमा 7,500 रुपये है। अमेजन पर भी iPhone 16e 14 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 51,499 रुपये में लिस्टेड है। यहां ICICI और SBI Credit Card से खरीदने पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलता है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 59,900 रुपये की प्राइस पर उपलब्ध है जिसमें ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर है। तीनों की तुलना में देखें, तो Reliance Digital की डील सबसे आकर्षक है, क्योंकि इसमें सीधी छूट भी ज्यादा है और बैंक ऑफर भी।
iPhone 16 Plus

JioMart पर Apple iPhone 16 Plus का 128GB व्हाइट वैरियंट 69,990 रुपये में उपलब्ध है। यह कीमत इसके MRP 79,900 रुपये से 12 प्रतिशत कम है यानी खरीदार को सीधे 9,910 रुपये की बचत मिल रही है। फोन पर EMI विकल्प भी मौजूद है, जिसमें ग्राहक लगभग 3,360 रुपये प्रति माह की किस्त पर इसे खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो HDFC, ICICI, SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, इन्हीं बैंकों के कार्ड पर 3 प्रतिशत यानी अधिकतम 1,000 रुपये का एक और इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। BOBCARD यूजर्स को 7.5 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसकी अधिकतम सीमा 7,500 रुपये है, बशर्ते ऑर्डर की वैल्यू 2,000 रुपये से ज्यादा हो।
iPhone 15

iPhone 15 इस सेल में और भी बढ़िया विकल्प बन गया है। विजय सेल इसकी कीमत 59,900 रुपये से घटकर 55,690 रुपये कर दी गई है यानी 4,210 रुपये की सीधी बचत मिलती है। इसके अलावा, ICICI और SBI कार्डधारक 2,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे अंतिम कीमत घटकर 53,690 रुपये रह जाती है। यह मॉडल ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और USB-C पोर्ट जैसे अपग्रेड के साथ आता है, जो इसे iPhone 13 की तुलना में ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ बनाता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए एक बेहतर Apple डिवाइस चाहते हैं, तो यह सौदा काफी शानदार है।
iPhone 13

iPhone 13 इस ब्लैक फ्राइडे सेल में उन खरीदारों के लिए सबसे आकर्षक एंट्री-लेवल iPhone बन गया है, जो कम बजट में Apple फोन लेना चाहते हैं। Vijay Sales ने इसकी कीमत 49,900 रुपये से घटाकर 44,990 रुपये कर दी है। ICICI और SBI कार्ड यूजर्स को 5,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 39,900 रुपये रह जाती है। भले ही iPhone 13 अब पुराना मॉडल माना जाता है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस आज भी रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद है। Apple इकोसिस्टम में पहली बार कदम रखने वालों के लिए यह सबसे वैल्यू फॉर मनी iPhone साबित हो रहा है।
ब्लैक फ्राइडे 2025 में iPhone खरीदने का इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। iPhone 17 और iPhone 16 पर सबसे बड़ी छूट, जबकि iPhone Air जैसे प्रीमियम मॉडल भी इस बार काफी कम कीमत में उपलब्ध हैं। अगर आप अपने लिए एक नया iPhone लेने की योजना बना रहे थे, तो यह सेल आपको सबसे ज्यादा बचत का मौका दे सकती है।


