
ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 में Motorola Edge 50 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन, जिसके 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी 64,999 रुपये और इसे 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन JioMart और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप फ्लैगशिप लेवल का फोन किफायती कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेहद आकर्षक साबित हो सकता है।
Motorola Edge 50 Ultra डील की बात करें, तो सबसे बढ़िया ऑफर अभी JioMart पर मिल रहा है। जियो मार्ट पर 59,999 रुपये वाला यह फोन अभी सिर्फ 40,990 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको यहां पर सीधे 19,000 रुपये की बचत हो रही है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो जियोमार्ट पर BOBCARD से खरीदारी करने पर 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है, जो अधिकतम 7,500 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, DEAL50 कूपन कोड लगाने पर 50 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। इस तरह बिना एक्सचेंज के ही ग्राहक 26,500 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।

वहीं Flipkart की बात करें, तो यहां Motorola Edge 50 Ultra को 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो अपनी मूल कीमत से पूरे 10,000 रुपये कम है। इसके अलावा, Flipkart SBI Credit Card या Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 45,999 रुपये तक गिर जाती है। अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें 41,700 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। फोन के मॉडल और कंडीशन के आधार पर यह वैल्यू बदल सकती है। इसके अलावा Flipkart पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 4,167 रुपये प्रतिमाह से होती है। खरीदार चाहें तो अतिरिक्त वारंटी और प्रोटेक्शन प्लान भी अलग से जोड़ सकते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। यह कॉम्बिनेशन मल्टी-टास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.7 इंच का 1.5K P-OLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W पावर शेयरिंग को सपोर्ट करती है। इसका डिजाइन प्रीमियम है और इसमें रियल वुड बैक वाला वैरियंट भी मिलता है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
कंपनी ने फोन में जनरेटिव AI और Google AI दोनों के फीचर शामिल किए हैं। AI Magic Canvas की मदद से यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से इमेज बना सकते हैं। वहीं Google के Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor जैसे फीचर फोटो एडिटिंग को और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, AI Action Shot, AI Adaptive Stabilization और AI Photo Enhancement Engine जैसी तकनीकें कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती हैं।
Motorola Edge 50 Ultra आपके लिए क्यों बढ़िया विकल्प है, तो बता दें कि यदि आप मल्टी-टास्किंग, गेमिंग या मीडिया-उपयोग करते हैं, तो Snapdragon 8s Gen 3 + 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉम्बिनेशन से आपको स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। वहीं 6.7-इंच 144Hz P-OLED डिस्प्ले और HDR10+ के साथ, वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव प्रीमियम रहता है कैमरा सेटअप भी शानदार (50 MP + 50 MP + 64 MP + 50 MP फ्रंट) है और AI-इनेबल फोटो / वीडियो फीचर्स स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतरीन बनाते हैं। और सबसे बड़ी बात कि इस ब्लैक फ्राइडे पर कीमत लगभग 40 हजार रुपये के आसपास आ गई है, जो इसे फ्लैगशिप फीचर्स और बजट-फ्रेंडली प्राइस वाला बेहतरीन विकल्प बनाती है।


