
अगर आप Samsung के बजट फोन की तलाश में है, तो इस समय फ्लिपकार्ट और अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में Samsung Galaxy M36 5G को काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं। इस फोन में एक्सिनोस 1380 चिपसेट, 6.7 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिलने वाली डील के बारे मेंः
Samsung Galaxy M36 5G के 6GB+128GB वैरियंट का लॉन्च प्राइस 22,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आपको यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ केवल 14,424 रुपये में मिल रहा है। यहां आपको सीधे 8,575 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Axis Bank और SBI Credit Card पर 5% कैशबैक जैसे बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा और एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो यहां 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।

अगर अमेजन की बात करें, तो फोन का यही वैरियंट 14,999 रुपये में लिस्टेड है। यहां पर आप नो-कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। फोन Orange Haze, Serene Green और Velvet Black कलर ऑप्शन में आता है।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन One UI 7 (Android 15) पर चलता है और सैमसंग ने इसमें 6 साल की Android अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है।
फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। कैमरे की बात की जाए, तो M36 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
फोन AI फीचर्स से भी लैस है, जैसे- Object Eraser, Image Clipper, Edit Suggestions, Google Circle to Search और AI Select। सिक्योरिटी के लिए Knox Vault फीचर भी शामिल है। बैटरी 5,000mAh की है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
क्या यह फोन खरीदना चाहिए? बजट सेगमेंट में Samsung M36 अपने स्लिम डिजाइन, OIS कैमरा और 6 साल के बड़े सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें क्लीन सॉफ्टवेयर, लंबा अपडेट सपोर्ट और सैमसंग की ब्रांड वैल्यू मिले, तो डिस्काउंट प्राइस पर Samsung Galaxy M36 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


