
जनवरी 2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत और ग्लोबल मार्केट में कई बड़े ब्रांड अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। OnePlus, Realme, Oppo, Samsung, Honor, Xiaomi और Poco जैसी कंपनियां इस महीने अपने नए फोन पेश कर सकती हैं। अगर आप 2026 की शुरुआत में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लॉन्च आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले प्रमुख स्मार्टफोन्स की डिटेल जानकारी दे रहे हैं।
Honor Power 2
लॉन्च डेट: 5 जनवरी, 2026 (चीन)

Honor Power 2 उन यूजर्स के लिए खास होगा, जो बैटरी बैकअप को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा और इसमें कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 10,080mAh बैटरी दी जाएगी। Honor का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 22 घंटे तक शॉर्ट वीडियो स्ट्रीमिंग और करीब 14 घंटे से ज्यादा गेमिंग टाइम देगा। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.79 इंच का फ्लैट LTPS पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरा सेक्शन में 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Realme 16 Pro Series
लॉन्च डेट: 6 जनवरी, 2026 (इंडिया)

Realme 16 Pro सीरीज भारत में 6 जनवरी, 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। ये फोन Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा और इसमें AI Edit Genie 2.0 समेत कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। Realme 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300-Max प्रोसेसर, AirFlow VC कूलिंग सिस्टम और 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
वहीं, Realme 16 Pro+ 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स, 94 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 4,608Hz डिमिंग सपोर्ट मिलेगा। दोनों ही मॉडल्स में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि Pro+ वैरियंट में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा, Pro+ मॉडल को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi Note 15 Series
लॉन्च डेट: 6 जनवरी, 2026 (इंडिया)

जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्मार्टफोन्स में Redmi Note 15 सीरीज भी शामिल है। Xiaomi की Note सीरीज ने एक समय भारत में मिड-रेंज सेगमेंट पर राज किया था और एक साल के गैप के बाद आ रही Note 15 सीरीज से भी काफी उम्मीदें हैं। Redmi Note 15 लाइनअप में Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन फोन्स में AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, बेहतर ड्यूल और ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। कीमत की बात करें, तो Redmi Note 15 सीरीज की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 25,000 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप-एंड Note 15 Pro+ वैरियंट की कीमत 40,000 रुपये तक जा सकती है।
Motorola Signature
लॉन्च डेट: 7 जनवरी, 2026 (इंडिया)

Motorola Signature सीरीज को कंपनी एक बिल्कुल नई और प्रीमियम सीरीज के तौर पर भारत में लॉन्च करने जा रही है। Motorola ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि यह फोन 7 जनवरी, 2026 को भारत में लॉन्च होगा। लीक्स के मुताबिक, Motorola Signature फोन Martini Olive (गोल्ड) और Carbon (ब्लू) कलर ऑप्शन में आ सकता है। फोन में फैब्रिक टेक्सचर वाला बैक पैनल और स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर होंगे। कैमरा सेटअप में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एक प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल हो सकता है। इनमें से एक सेंसर Sony का होने की भी उम्मीद है। फोन के फ्रंट में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें बेहद पतले बेजल्स होंगे।
पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में होंगे, जबकि लेफ्ट साइड के ऊपर एक अतिरिक्त बटन दिया जा सकता है, जिसे AI फीचर्स या साउंड प्रोफाइल बदलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Signature फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन ने सिंगल-कोर में 2,854 और मल्टी-कोर में 9,411 का स्कोर किया है। यह डिवाइस 16GB रैम और Android 16 के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें स्टायलस सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
OnePlus Turbo 6
लॉन्च डेट: 8 जनवरी, 2026 (चीन)

OnePlus यूजर्स के लिए OnePlus Turbo 6 सीरीज जनवरी का सबसे बड़ा लॉन्च माना जा रहा है। इस सीरीज में OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल होंगे, जिन्हें 8 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए जाना जाता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। बैटरी की बात करें, तो इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दूसरी ओर, OnePlus Turbo 6V में 6.8 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों फोन 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकते हैं।
Poco M8 Series
लॉन्च डेट: 8 जनवरी, 2026 (इंडिया)

Oppo Reno 15 सीरीज की तरह Poco M8 सीरीज का भी भारतीय बाजार में आना कंफर्म हो चुका है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को 8 जनवरी, 2026 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 लाइनअप में Poco M8 5G और Poco M8 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Poco M8 5G को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी मोटाई 7.35mm बताई जा रही है और इसका वजन 178 ग्राम होगा। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा, जो बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
वहीं Poco M8 Pro 5G को ज्यादा पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। यह फोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसमें 6,330mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।
Oppo Reno 15 Series
लॉन्च डेट: 8 जनवरी, 2026 (इंडिया,संभावित)

Oppo Reno 15 सीरीज के भारत में जनवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। लॉन्च के बाद ये फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन होगी। Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले Gorilla Glass 7i और AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। वहीं, स्टैंडर्ड Reno 15 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। सभी मॉडल्स में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
Vivo X200T
लॉन्च डेट: जनवरी, 2026 (संभावित, इंडिया)

जनवरी 2026 के आखिर में लॉन्च होने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Vivo X200T का नाम भी शामिल है। यह फोन Vivo की फ्लैगशिप X-सीरीज के नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसका फोकस कैमरा परफॉर्मेंस, स्लीक डिजाइन और बैलेंस्ड प्रोसेसर पर रहेगा। Vivo X200T उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है, जो फ्लैगशिप जैसी फील चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा महंगा फोन नहीं खरीदना चाहते है। कंपनी ने फिलहाल इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें दमदार कैमरा सेटअप और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलेगी। संभावित कीमत की बात करें तो Vivo X200T को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है।


