
Black Friday Sale 2025 इस साल पहले से भी ज्यादा बड़ी और धमाकेदार साबित हो रही है। Flipkart, Amazon, Croma और कई अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट देखने को मिल रही है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं, जो बजट-फ्रेंडली भी हो और फीचर्स के मामले में भी दमदार हो, तो यह सबसे सही समय है। कई स्मार्टफोन्स की कीमतें इस दौरान साल की सबसे कम हो जाती हैं, खासकर मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में। हमने पांच ऐसे फोन चुने हैं, जो इस सेल में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं और जिन्हें खरीदकर आपको पछतावा नहीं होगा।
OnePlus 13R

OnePlus 13R उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो ₹40,000 से कम में पावरफुल फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं। Flipkart पर यह फोन Black Friday के दौरान सिर्फ 37,992 रुपये में मिल रहा है, जो इसकी असली कीमत की तुलना में काफी कम है। फोन का 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों को शानदार बना देता है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Snapdragon 8 Gen 3 चिप इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया बनाता है। वहीं 6000mAh बैटरी आपको हैवी यूज में भी पूरे दिन का बैकअप दे देती है। इसके अलावा, OnePlus का साफ और स्मूद OxygenOS 15 इसका एक और बड़ा हाइलाइट है। अगर आप एक भरोसेमंद, पावरफुल और लॉन्ग-लास्टिंग फोन चाहते हैं, तो यह इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बेहतर ऑप्शन्स में से एक है।
Samsung Galaxy S24 FE

इस सेल के दौरान आप Samsung Galaxy S24 FE को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम Samsung डिजाइन, शानदार कैमरा और लाइफटाइम वैल्यू चाहते हैं। ब्लैक फ्राइडे सेल में इसकी कीमत घटकर 31,999 रुपये रह गई है। इसका 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले काफी ब्राइट और कलर-एक्यूरेट है, जिससे कंटेंट वॉचिंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है। वहीं इसमें कंपनी ने Exynos 2400 चिप दिया है। इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो बेहतरीन डे-लाइट और नाइट फोटोग्राफी देता है। 4700mAh बैटरी और One UI 7 इसे एक लंबे समय तक चलने वाला और प्रैक्टिकल विकल्प बनाते हैं। खास बात यह है कि Samsung के फोन री-सेल वैल्यू में भी बढ़िया रहते हैं, जिससे यह डील और भी ज्यादा फायदेमंद बनती है।
Nothing Phone (3a) Pro

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो दिखने में अलग हो और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस एकदम क्लीन हो, तो Nothing Phone (3a) Pro इस सेल में शानदार विकल्प है। Amazon पर इसकी कीमत घटकर 27,045 रुपये हो गई है। इसमें 6.77-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले है और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त पावर देता है। फोन का 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप कलर-एक्यूरेट इमेजेज देता है, और Nothing OS 3.1 बेहद हल्का और स्मूद है। इसके पीछे का ग्लिफ इंटरफेस फोन को एक यूनिक प्रीमियम लुक देता है। यह उन यूजर्स के लिए बिल्कुल सही विकल्प है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
Google Pixel 9a
![]()
Google Pixel 9a फोटोग्राफी और AI फीचर्स के मामले में बाकी सभी फोन्स पर भारी पड़ता है। Black Friday सेल में Amazon पर इसकी कीमत 42,450 रुपये हो चुकी है। Pixel 9a का 6.3-इंच P-OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Tensor G4 चिप है, जो खासकर AI और कैमरा प्रोसेसिंग के लिए ऑप्टिमाइज्ड है, जिससे आपको कम रोशनी में भी अद्भुत तस्वीरें मिलती हैं। वहीं Pixel का 48MP डुअल कैमरा सिस्टम अब भी इंडस्ट्री में बेहतर माना जाता है। इसमें आपको Circle to Search, Live Translate और 7 साल का एंड्रॉयड अपडेट सपोर्ट मिलता है, जो इसे एक फ्यूचर-प्रूफ फोन बनाता है। अगर आपको कैमरा-क्वालिटी और AI फीचर्स सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, तो Pixel 9a आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
iPhone 16e

iPhone 16e Black Friday Sale का सबसे पॉपुलर iPhone डील है, जिसकी कीमत Swiggy Instamart पर सिर्फ 48,999 रुपये रह गई है। यह उन यूजर्स के लिए है जो Apple का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन बजट भी नियंत्रित रखना चाहते हैं। इसमें 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, A18 चिपसेट और 48MP Dolby Vision कैमरा मिलता है जो वीडियो और फोटो दोनों के लिए बेहतरीन है। USB-C पोर्ट, 8GB RAM और iOS 18 जैसे फीचर्स इसे आने वाले कई सालों तक प्रासंगिक बनाए रखेंगे। Apple की बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन इस फोन को एक भरोसेमंद डेली ड्राइवर बनाते हैं।


