
Samsung ने भारत में अपनी A-सीरीज का नया टैबलेट Galaxy Tab A11+ लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल बेस Galaxy Tab A11 का अपग्रेड वर्जन है और इसमें 11 इंच का 90Hz TFT LCD डिस्प्ले, Dimensity 7300 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। यह टैब छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प बनकर आया है। इसमें Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दोनों वैरियंट उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab A11+ चार वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमतें 22,999 रुपये से शुरू होती हैं। बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज Wi-Fi मॉडल 22,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 28,999 रुपये गई है। कॉलिंग सपोर्ट वाले Wi-Fi + Cellular वर्जन में 6GB + 128GB की कीमत 26,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 32,999 रुपये तय की गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, साथ ही छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है। यह टैबलेट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Tab A11+ के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो इसमें 11 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। यह डिवाइस One UI 8 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है और एक साफ-सुथरा और तेज एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
फोटोग्राफी और वीडियो कॉल्स के लिए टैबलेट में 5MP का फ्रंट कैमरा और 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। दोनों सेंसर 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने की क्षमता रखते हैं, जिससे ऑनलाइन क्लास, वीडियो चैट और बेसिक वीडियोग्राफी जैसे काम आराम से किए जा सकते हैं। पावर के लिए इसमें 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन का बैकअप देने में सक्षम है और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि यूजर्स Galaxy Tab A11+ की मदद से ‘Go Live’ फीचर का उपयोग कर Gemini के साथ कैमरा व्यू शेयर कर सकते हैं ताकि किसी भी चीज के बारे में तुरंत मदद मिल सके।
ऑडियो के लिए टैबलेट में Dolby द्वारा इंजीनियर किए गए क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो रिच और डायनामिक साउंड प्रोफाइल प्रदान करते हैं। 3.5mm ऑडियो जैक की मौजूदगी इसे और भी सुविधाजनक बनाती है। परफॉर्मेंस की दृष्टि से इसके CPU और GPU को इस तरह ऑप्टिमाइज किया गया है।
अन्य फीचर्स में Nano SIM सपोर्ट, USB 2.0 पोर्ट, डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS, Beidou, Galileo और QZSS नेविगेशन सपोर्ट शामिल हैं। इसका वजन 482 ग्राम और माप 168.7×257.1×6.9mm है, जिससे यह हल्का, पतला और लंबे समय तक उपयोग के लिए आरामदायक बन जाता है।


