
ओप्पो (OPPO) पिछले साल भारत में IP69 रेटिंग वाला स्मार्टफोन OPPO F27 Pro Plus लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये थी, लेकिन अब यह Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठाकर आप इसे 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है, जो एक स्टाइलिश, मजबूत और पानी-धूल में न खराब होने वाला फोन ढूंढ रहे हैं।
Flipkart पर OPPO F27 Pro Plus पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, फोन के बेस वैरियंट यानी 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट को कंपनी ने 27,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में लिस्टेड हैं यानी आपको सीधे 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास Axis Bank Flipkart Debit Card है, तो कंपनी आपको इस पर 750 रुपये तक कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर भी 5% का कैशबैक मिल रहा है, जो कि 4000 रुपये तक हो सकता है। इसके बाद फोन को आप और कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

अब बात करते हैं फोन की प्रमुख खूबियों की। OPPO F27 Pro Plus एक ऐसा फोन है जिसे खास तौर पर ड्यूरेबिलिटी के लिए बनाया गया है। फोन में अंदरूनी डैम्पनिंग तकनीक के साथ एल्यूमिनियम अलॉय प्रोटेक्शन दिया गया है, जो गिरने पर फोन को डैमेज होने से बचाता है। इसके साथ ही स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी कम ही दिखता है। फोन को Swiss SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस रेटिंग और US मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह गिरने, झटके लगने और रफ यूज में भी सुरक्षित रहता है।
पानी और धूल से सुरक्षा के मामले में भी OPPO F27 Pro Plus एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करता है। साथ ही, यह फोन एक साथ तीन IP रेटिंग IP66, IP68 और IP69 के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह न सिर्फ धूल और सामान्य पानी के छींटों से सुरक्षित है, बल्कि यह पानी में 1.5 मीटर गहराई तक आधे घंटे डूबने पर भी काम करता रहता है। यहां तक कि यह हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर वॉटर जेट्स (80°C तक) भी झेल सकता है। माइक्रोफोन, स्पीकर, USB पोर्ट और SIM ट्रे को वाटरप्रूफ डिजाइन किया गया है, जिससे पानी अंदर नहीं जा पाता है।
स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो फोन में 6.7 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, जो देखने में बहुत प्रीमियम लगता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की ब्राइटनेस की वजह से डिस्प्ले इनडोर और आउटडोर दोनों में शानदार विजुअल अनुभव देता है। इसके अंदर MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के उपयोग, हल्की-फुल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है। फोन 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है।
कैमरा परफॉर्मेंस भी इस फोन का अच्छा पक्ष माना जा सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है, जो अच्छी लाइट में डिटेल्ड फोटो खींचता है। 8MP का सेल्फी कैमरा औसत लेकिन भरोसेमंद रिजल्ट देता है। फोन 5000mAh की बैटरी और 67W Super VOOC चार्जिंग के साथ आता है।
अगर बात करें कि यह फोन क्यों खरीदना चाहिए, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सॉलिड बिल्ड और अनोखी ड्यूरेबिलिटी है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो फोन का इस्तेमाल आउटडोर करते हैं, बारिश में निकलते हैं, या ऐसा फोन चाहते हैं जिसे गलती से गिरने, गंदगी, पानी या किसी भी कठिन परिस्थिति से नुकसान न हो। इसके अलावा इसका AMOLED डिस्प्ले, हल्का वजन और प्रीमियम लुक इसे आकर्षक बनाते हैं।
कुल मिलाकर, OPPO F27 Pro Plus उन लोगों के लिए बिल्कुल सही विकल्प है जो एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसे वे बिना केस या स्क्रीन प्रोटेक्टर के भी आराम से इस्तेमाल कर सकें। यह फोन गिरने से लेकर पानी में डूबने तक हर स्थिति में टिकाऊ साबित होता है। अगर आपकी प्राथमिकता मजबूती, प्रीमियम डिजाइन और विश्वसनीयता है, तो अभी मिल रहा यह 20 हजार रुपये वाला ऑफर इसे एक शानदार डील बनाता है। लेकिन यदि आपका फोकस अधिक परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा या बड़ी बैटरी है, तो बाजार में अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।


