
सैमसंग (Samsung) की M सीरीज भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लाइनअप में से एक है, जहां यूजर्स को प्रीमियम Samsung फीचर्स अपेक्षाकृत कम दाम पर मिलते हैं। इसी लाइनअप का Samsung Galaxy M55 5G अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। यह फोन सीरीज का पहला मॉडल है, जिसमें 12GB रैम वैरियंट, 45W फास्ट चार्जिंग और Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा, Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसी आकर्षक खूबियां शामिल हैं। कीमत कटौती के बाद यह फोन और भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन गया है।

Samsung Galaxy M55 के 8GB+128GB वैरियंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन Flipkart पर अब यह फोन सिर्फ 18,689 में उपलब्ध है यानी आपको सीधे-सीधे करीब 8,310 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर बैंक ऑफर की बात करें, तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर आपको 750 रुपये का ऑफ मिलता है। वहीं Flipkart SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card पर 931 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे यूजर्स को और अतिरिक्त बचत मिल सकती है। फोन दो कलर ऑप्शंस Denim Black और Light Green में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M55 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है और 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन को Android 14 के साथ लॉन्च किया गया था। मगर Samsung इस डिवाइस को 4 साल की OS अपडेट्स और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है। सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP डेप्थ कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए फोन में 5000mAh की पावर मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
क्या M55 5G इस कीमत में अच्छा विकल्प है? कीमत कटौती के बाद Samsung Galaxy M55 5G एक मजबूत मिड-रेंज विकल्प बनकर आता है। इसका Super AMOLED Plus डिस्प्ले, अच्छे डे-लाइट कैमरा रिजल्ट्स, लंबी बैटरी लाइफ और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे अपने सेगमेंट में काफी प्रैक्टिकल विकल्प बनाते हैं। हालांकि बॉक्स में चार्जर न दिए जाने से कुछ यूजर निराश हो सकते हैं। लेकिन अगर आप एक भरोसेमंद, साफ-सुथरा और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Galaxy M55 5G इस डिस्काउंट पर निश्चित रूप से एक अच्छी डील है।


