Flipkart Buy Buy 2025 Sale: सेल में iPhone 16 और Galaxy S24 पर मिलेगी बड़ी छूट

Flipkart ने अपनी Buy Buy 2025 सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल भारत में 5 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और 10 दिसंबर तक चलेगी। छह दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, TWS इयरबड्स और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं। Samsung, Apple, Poco, Vivo, Oppo, Acer और Mivi जैसे ब्रांड्स इस सेल में शामिल होंगे। कंपनी ग्राहकों को सेविंग बढ़ाने के लिए चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक और आसान EMI विकल्प भी देगी। Flipkart Black, VIP और Plus मेंबर्स को सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा।

Flipkart Buy Buy 2025 Sale में क्या खास मिलेगा, तो बता दें कि सेल 5 दिसंबर को शुरू होगी और 10 दिसंबर तक लाइव रहेगी। इस दौरान कंपनी स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, TWS और ब्लूटूथ स्पीकर्स पर कम दाम में ऑफर देगी। हालांकि फिलहाल Flipkart ने पार्टनर बैंकों के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन यह साफ है कि कार्ड डिस्काउंट और EMI विकल्प प्रमुख आकर्षण होंगे। सेल के दौरान शाम 5 बजे से 7 बजे तक अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेंगे, जिससे उपभोक्ता और ज्यादा सस्ते दाम पर गैजेट खरीद पाएंगे।

Flipkart Black, VIP और Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले डील्स देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। यह एक्सक्लूसिव एक्सेस लिमिटेड-स्टॉक प्रोडक्ट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऑनलाइन रिटेलर ने कई स्मार्टफोन्स पर कीमतों में भारी कटौती का टीजर जारी किया है। Poco M7 Plus 5G सेल में 10,999 रुपये का मिलेगा, जिसका ओरिजिनल प्राइस 15,999 रुपये है। इसी तरह Vivo T4x 5G का प्राइस 13,499 रुपये होगा, जबकि Oppo K13x 5G के लिए 10,499 रुपये देने होंगे। दोनों ही फोन अपने नियमित प्राइस से काफी सस्ते में उपलब्ध होंगे।

वहीं इस सेल में आपको iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 पर बड़ी कटौती देखने को मिलेगी। Flipkart ने X पोस्ट में टीज किया है कि सेल के दौरान iPhone 16 को 55,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा रिटेल कीमत 69,900 रुपये है यानी ग्राहक लगभग 14,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। इसके अलावा, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाल Samsung Galaxy S24 इस सेल के दौरान 40,999 रुपये उपलब्ध होगा, जो कि इसके 74,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस से काफी कम है।

सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि Samsung Galaxy Book 4 (Intel Core i5, 16GB RAM, 512GB SSD) भी सेल में 42,990 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सभी कीमतें बैंक ऑफर्स को शामिल करके बताई गई हैं।