
Google Pixel 10 सीरीज के लॉन्च के कंपनी के पिछले फ्लैगशिप Google Pixel 9 Pro XL की कीमत Flipkart पर जोरदार तरीके से घटा दी गई है। जो यूजर्स प्रीमियम Pixel फोन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका है, क्योंकि बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत में 35,000 रुपये से भी ज्यादा की बचत हो रही है। भारत में यह फोन 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे 89,999 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर यूजर्स को AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा, Tensor चिपसेट और प्रीमियम बिल्ड का पूरा पैकेज मिल रहा है।
![]()
Flipkart पर Google Pixel 9 Pro XL का प्राइस अब घटकर 89,999 रुपये हो गया है, जबकि उसका लॉन्च प्राइस 1,24,999 रुपये था यानी आपको यहां पर सीधे 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफर की बात करें, तो Axis Bank Flipkart Debit Card पर यूजर को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है, जो कि 750 रुपये तक है, वहीं फ्लिपकार्ट SBI Credit Card और Axis Bank Credit Card पर कंपनी 4,000 रुपये तक कैशबैक दे रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर करीब 85,999 रुपये रह जाती है।
यूजर्स EMI विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत 3,165 रुपये प्रति माह से होती है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 57,400 रुपये तक की बचत की जा सकती है, हालांकि असली प्राइस आपके डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा। खरीदार चाहें तो एक्सटेंडेड वॉरंटी जैसे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं।
Google Pixel 9 Pro XL स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले 3,000 nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। फोन में Google’s Tensor G4 चिपसेट, Titan M2 सिक्योरिटी चिप और 16GB रैम मिलता है। इसमें 5,060mAh की बैटरी दी गई है, जो वायर और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP68 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP मेन लेंस, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी शामिल है। फ्रंट में 42MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अगर आप बिना किसी झंझट के सबसे क्लीन Android एक्सपीरियंस और Google के लेटेस्ट AI फीचर सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो Pixel 9 Pro XL इस समय छूट के साथ एक अच्छा विकल्प है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी बाजार में टॉप-टियर मानी जाती है। Flipkart पर मिलने वाला 35,000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट इसे और भी आकर्षक बना देता है, क्योंकि अब यह फोन लगभग 85–86 हजार रुपये में मिल रहा है, जो इसके फीचर्स के हिसाब से एक मजबूत डील है। कुल मिलाकर, यदि आप एक ऐसा प्रीमियम फोन चाहते हैं जो बेहतरीन कैमरा, बढ़िया परफॉर्मेंस, बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर AI फीचर्स और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करे, तो Google Pixel 9 Pro XL निश्चित रूप से खरीदने लायक है।


