
फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस समय कई स्मार्टफोन्स, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज़ पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी बीच एक प्रीमियम फ्लिप फोन को बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका भी मिल रहा है। बात हो रही है Motorola Razr 50 Ultra की, जिसे आप इसके लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। अगर आप लंबे समय से कोई प्रीमियम फ्लिप फोन लेने की सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।
मोटोरोला ने Razr 50 Ultra के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट को 1,19,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसकी कीमत सीधे 57,490 रुपये तक गिर गई है, यानी लगभग 51 प्रतिशत की बड़ी छूट मिल रही है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स के तहत एसबीआई और Axis Bank फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड पर 2870 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह आप फोन को 55 हजार रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह प्रीमियम फोल्डेबल्स फोन है। इसका 6.9 इंच का मुख्य P-OLED डिस्प्ले 1080×2640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं बाहर की तरफ 4 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी वजह से मैसेज पढ़ना, रिप्लाई करना, नेविगेशन, नोटिफिकेशन चेक करना और मौसम जैसी बेसिक चीजें बिना फोन खोले ही संभव हो जाती हैं। कवर स्क्रीन पर अब Gemini AI असिस्टेंट की मदद से छोटे-मोटे काम और भी आसान हो जाते हैं।
इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में यह डिवाइस गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसी सभी जरूरतों को आसानी से संभाल लेता है। हालांकि Snapdragon 8 Gen 3 की तुलना में यह चिपसेट थोड़ा कम पावरफुल माना जाता है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देता है।
फोन में कैमरा फीचर की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो फ्लिप फॉर्म फैक्टर के कारण व्लॉगिंग और सेल्फी दोनों में अच्छा रिजल्ट देता है।
फ्लिप फोन से अक्सर कमजोर बैटरी लाइफ की उम्मीद होती है, लेकिन Razr 50 Ultra इस मामले में मजबूत निकलता है। इसमें 4000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। एक बार चार्ज करके यह फोन आसानी से पूरा दिन निकाल सकता है, जो इसे Galaxy Z Flip6 के मुकाबले बेहतर बनाता है। फोन का बिल्ड क्वॉलिटी प्रीमियम है और इसमें वेगन लेदर फिनिश दी गई है, जो हाथ में अच्छी ग्रिप देती है। हिंग को भी पिछले मॉडल के मुकाबले और मजबूत बनाया गया है, जिससे मुख्य डिस्प्ले पर क्रिज काफी कम दिखाई देती है। यह फोन वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे सामान्य परिस्थितियों में यह सुरक्षित रहता है।
क्यों खरीदें Motorola Razr 50 Ultra, तो बता दें कि अगर आप एक ऐसा फोल्डेबल फोन चाहते हैं जिसका कवर डिस्प्ले बड़ा, व्यावहारिक और पूरी तरह इस्तेमाल करने योग्य हो, तो Razr 50 Ultra आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। Gemini AI फीचर्स, बेहतर हिंज, अच्छा बैटरी बैकअप और प्रीमियम फिनिश इसे कई मामलों में बेहतर बनाते हैं। डिस्काउंट के बाद यह फोन अपने सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।


