
वनप्लस 13 (OnePlus 13) फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए मौका बढ़िया है। यह प्रीमियम फ्लैगशिप अब कम कीमत में उपलब्ध है। बता दें कि OnePlus के इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बड़ा 6000mAh बैटरी पैक, ब्राइट QHD+ डिस्प्ले और OnePlus AI जैसी सुविधाएं दी हैं। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 69,999 रुपये थी, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस इसकी कीमत 63,999 रुपये तक घट गई है। इस समय विजय सेल्स पर इस फोन पर अच्छा बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे आप ज्यादा बचत कर सकते हैं।
विजय सेल्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो OnePlus 13 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की लॉन्च कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन यह फोन अभी 63,999 रुपये लिस्टेड है यानी आपको सीधे 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद बैंक ऑफर्स की बात करें, तो ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड EMI पर 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें अधिकतम 3000 रुपये की बचत हो सकती है। अगर आप EMI नहीं लेना चाहते, तो ICICI क्रेडिट कार्ड पर नॉन-EMI भुगतान पर भी 2000 रुपये की छूट दी जा रही है।

वहीं HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि HDFC EMI 6 महीने या उससे ऊपर की अवधि चुनने पर कुल 3500 रुपये तक की छूट मिलती है। HSBC बैंक EMI ट्रांजैक्शन पर 7.5% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो अधिकतम 3500 रुपये तक जा सकता है। नॉन-EMI पेमेंट पर HSBC यूजर्स को अतिरिक्त 2500 रुपये की छूट मिल रही है।
American Express के कार्ड से EMI करने पर भी 7500 रुपये तक की बचत हो सकती है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड No-Cost EMI पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर्स को मिला दें तो आप तकरीबन 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
OnePlus 13 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.82 इंच का LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी है, जो 100W Super VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं फोन में आपको Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग और पावर-यूजर्स को हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस देता है।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 120x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
कुल मिलाकर, OnePlus 13 इस समय डील्स और बैंक ऑफर्स के चलते एक बेहतरीन फ्लैगशिप विकल्प बन जाता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, फ्यूचर-रेडी AI फीचर्स, ब्राइट डिस्प्ले और मजबूत बैटरी लाइफ हो, तो यह डील आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती है।


