बजट 5G फोन Poco C85 5G 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

पोको ने अपना किफायती फोन Poco C85 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी 106 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करती है। फोन में 33W चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी शामिल है, जो इस सेगमेंट में इसे और आकर्षक बनाता है। इसे फ्लिपकार्ट के जरिए सेल पर उपलब्ध कराया जाएगा और तीन नए कलर विकल्पों में खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं Poco C85 5G के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में विस्तार सेः

भारत में Poco C85 5G की कीमत की बात करें, तो बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये में आता है। 6GB रैम वाला वैरियंट 13,499 रुपये और 8GB रैम मॉडल 14,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। हालांकि शुरुआती ऑफर के तहत इनकी कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये रखी गई हैं। इसके साथ HDFC, ICICI और SBI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध है, जिससे फोन और सस्ता हो जाता है। बिक्री की शुरुआत 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर होगी और यह Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 810 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट जैसी कई सर्टिफिकेशन शामिल हैं। डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। प्रोसेसर के रूप में इसमें 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है, जो Mali-G57 GPU के साथ आता है। वहीं स्टोरेज की बात करें, तो इसमें UFS 2.2 बेस्ड 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप को देखें, तो Poco C85 5G डुअल रियर कैमरा कॉन्फिगरेशन के साथ आता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और एक QVGA सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया है। वहीं फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco C85 5G Android 15 आधारित HyperOS 2.2 पर चलता है। कंपनी दो बड़े Android अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी आवश्यक फीचर्स मौजूद हैं। फोन का वजन 211 ग्राम है और thickness 7.9mm है, जो इसकी बड़ी बैटरी के बावजूद इसे संतुलित बनाता है।

अगर आप एक बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और बजट-फ्रेंडली 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Poco C85 5G शुरुआती कीमतों और बैंक ऑफर्स के साथ एक अच्छी डील साबित हो सकता है।