Google Pixel 10 Pro पर 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट, Amazon और Flipkart दोनों जगह होगी भारी बचत

गूगल का पिक्सल 10 प्रो (Google Pixel 10 Pro) पर बड़ी डील चल रही है। इस फोन की खरीद पर अभी आप बड़ी बचत कर सकते हैं। Google ने Pixel 10 Pro 5G को भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहद खास है, जो Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं।

Amazon पर मिलने वाली डील की बात करें, तो Google Pixel 10 Pro के 16जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट की लॉन्च कीमत 1,09,999 रुपये है। Amazon पर यह फोन अभी 1,00,330 रुपये में लिस्टेड है यानी फोन पर 9,669 रुपये की सीधी प्राइस कट है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स की बात करें, तो अमेजन ICICI Bank credit card पर 3,009 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, वहीं अलग-अलग बैंक कार्ड पर आपको 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप फोन को एक लाख रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना स्मार्टफोन है, तो कीमत और भी कम हो सकती है। दूसरी ओर Flipkart भी 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट वाला फोन अगर HDFC Bank Credit Card से खरीदते हैं, तो यहां भी आपको 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Google Pixel 10 Pro

Pixel 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो फोन को Google ने अपने लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz से 3.4GHz तक जाती है। इसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई है, जो डाटा और प्राइवेसी के लिए बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। फोन में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.3 इंच की Quad HD+ Super Actua Display दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पर 1280 x 2856 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 495ppi पिक्सल डेंसिटी मिलता है।

कैमरा की बात करें, तो Pixel 10 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है 50MP का Octa PD वाइड कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो सेंसर। फोन 5x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,870mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Pixelsnap वायरलेस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, IP68 रेटिंग और एआई-पावर्ड फीचर्स जैसे Gemini Live, स्मार्ट फोटो एडिटिंग, ऑटो ट्रांसलेशन और वीडियो टूल्स शामिल हैं।

अगर आप एक कॉम्पैक्ट, कैमरा-केंद्रित और एआई-पावर्ड प्रीमियम फोन की तलाश में हैं, तो Google Pixel 10 Pro एक मजबूत विकल्प है। Amazon और Flipkart दोनों जगह चल रहे ऑफर्स इस फोन को इसकी लॉन्च कीमत की तुलना में काफी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। अगर आपको Google के क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लॉन्ग टर्म अपडेट्स पसंद हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।

कुल मिलाकर, Google Pixel 10 Pro पर चल रहा डिस्काउंट इसे प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में एक आकर्षक खरीद बनाता है। प्रो-ग्रेड कैमरा, ब्राइट डिस्प्ले, एडवांस्ड एआई फीचर्स और लंबे अपडेट सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट पैकेज है, जो आने वाले वर्षों तक एक भरोसेमंद और हाई-एंड फोन चाहते हैं।