
फ्लिपकार्ट पर चल रही Bye Bye Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप अभी तक इसका फायदा नहीं उठा पाए हैं, तो आज आपके पास iPhone 14 कम कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है। iPhone 14 अपनी प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले Apple फोनों में से एक है और अब इसे 45,000 रुपये से भी कम में खरीदने का अवसर मिल रहा है। इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और भरोसेमंद बैटरी बैकअप के कारण यह मॉडल आज भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है।
iPhone 14 की कीमत 54,900 रुपये है (128GB वैरियंट)। Flipkart की अंतिम दिन की सेल में ग्राहक इसे विभिन्न बैंक ऑफर्स के साथ और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। अभी यह फोन फ्लिपकार्ट पर 46,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको यहां पर सीधे 7,901 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,346 रुपये का तुरंत बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप फोन को 45,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो और बचत कर सकते हैं। साथ ही, EMI पर खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध है।

iPhone 14 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 2532 x 1170 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्क्रीन आउटडोर ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। इसके साथ फोन में 128GB के अलावा 256GB स्टोरेज वैरियंट में भी उपलब्ध है। इसमें Apple का A15 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो फोन को तेज, स्मूथ और पावर-इफिशिएंट बनाता है। यह iOS 16 पर चलता है और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलता रहेगा।
कैमरा सेटअप को देखें, तो iPhone 14 में 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जो फोटो और वीडियो दोनों में शानदार आउटपुट देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे नाइट मोड और स्मार्ट HDR की सपोर्ट भी मिलती है। फोन में 3,279mAh की बैटरी है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है यानी पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth और GPS जैसे सभी आवश्यक फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें Crash Detection जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
अगर आप पहली बार एंड्रॉयड से आईफोन पर शिफ्ट कर रहे हैं और एक किफातयी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खासकर एक भरोसेमंद, स्मूथ और कैमरा-केंद्रित iPhone मॉडल खरीदने की सोच रहे थे, तो iPhone 14 अभी उपलब्ध डील में एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे यह अपने सेगमेंट में बेहद आकर्षक डील बन जाती है।


