Redmi Note 15 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट की डिटेल

रेडमी नोट 15 5जी (Redmi Note 15 5G) के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। Xiaomi ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Redmi Note 15 सीरीज बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली है। भले ही कंपनी ने अभी लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन टीजर और रिपोर्ट्स के अनुसार फोन अगले महीने की शुरुआत तक पेश किया जा सकता है। Redmi India के नए टीजर में Redmi Note 15 5G 108MP MasterPixel Edition को दिखाया गया है, जिसे इस सीरीज का बेस मॉडल माना जा रहा है।

 

कंपनी ने X पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करने वाला है। इसके साथ ही फोन का एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुका है। कंपनी के टीजर में फोन को जिस तरीके से पोजिशन किया गया है, उससे साफ लगता है कि इस बार स्लिम डिजाइन इसकी बड़ी खासियत होगी। इसी दौरान टिप्स्टर्स का दावा है कि Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus को बेस मॉडल के बाद लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सामने आए लीक के अनुसार, Redmi Note 15 की लॉन्च डेट 6 जनवरी बताई जा रही है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Redmi Note 15 में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भारतीय वैरियंट में IP68 रेटिंग दी जा सकती है, जबकि चीन मॉडल में IP65 था। यदि IP68 मिलता है, तो यह फोन 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। पिछले साल Redmi Note 14 सिर्फ IP64 रेटिंग के साथ आया था।

कैमरा सेटअप में 108MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें, तो यह HyperOS 2 पर आधारित Android 15 पर चल सकता है, हालांकि Xiaomi ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

बैटरी के मामले में Redmi Note 15 में 5,520mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं कीमत की बात करें, तो Redmi Note 14 भारत में 18,999 रुपये से शुरू हुआ था और हालांकि मेमोरी चिप्स की कीमत बढ़ने के कारण स्मार्टफोन मार्केट में महंगाई आई है, लेकिन लीक बताते हैं कि Redmi Note 15 की कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

यदि Redmi Note 15 इसी प्राइस रेंज में आता है, तो इसका सीधा मुकाबला OnePlus Nord CE 5, Infinix GT 30 और Realme P4 जैसे फोनों से होगा। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो मिड-रेंज में 108MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, लंबी बैटरी और नए HyperOS अनुभव की तलाश में हैं।