Apple iPhone 16 Pro पर 15,900 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए सही मौका आ चुका है। Croma इस समय iPhone 16 Pro पर 15,900 रुपये से ज्यादा की भारी छूट दे रहा है, जिससे आप Apple का हाई-एंड फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी कम रकम में खरीद सकते हैं। इस तरह के बड़े डिस्काउंट आम तौर पर ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं, इसलिए अगर आप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो देर न करें। iPhone 16 Pro में पावरफुल A18 Pro चिप, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले जैसी कई प्रीमियम खूबियां मौजूद हैं।

Apple iPhone 16 Pro को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं Croma पर यह फिलहाल 1,03,990 रुपये में उपलब्ध है। यानी कीमत में सीधे 15,910 रुपये की कटौती हुई है, जो इस प्रीमियम डिवाइस को एक आकर्षक डील बना देता है। इसके अलावा, यह फोन 4,895 रुपये के ईएमआई ऑप्शन पर भी उपलब्ध है।

Apple iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है। इसके अलावा, इसमें HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन 1TB तक जाते हैं, इसलिए हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और बड़े फाइल स्टोरेज में कोई दिक्कत नहीं होती है।

कैमरा सेटअप भी इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। iPhone 16 Pro के बैक में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। पेरिस्कोप लेंस की वजह से बेहतर जूम परफॉर्मेंस मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें, तो इसमें 3582mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हालांकि नया iPhone 17 Pro कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आता है। इसमें A19 Pro चिप दी गई है, जो बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और अधिक स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सिस्टम में लो-लाइट परफॉर्मेंस सुधार की गई है, टेलीफोटो कैमरा ज्यादा एडवांस्ड है और डिस्प्ले पहले से ज्यादा ब्राइट और एफिशिएंट है। Apple ने इसे हल्का बनाने के लिए एल्यूमीनियम बॉडी का उपयोग किया है, हालांकि यह iPhone 16 Pro की टाइटेनियम बॉडी जितना प्रीमियम फील नहीं देती है, लेकिन परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट में iPhone 17 Pro आगे है।