सिर्फ 1,00,000 रुपये में मिलेगा iPhone 16 Pro Max, जानें Flipkart का यह खास ऑफर

फ्लिपकार्ट (Flipkart) इस समय Apple iPhone 16 Pro Max पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर बेहद सीमित समय के लिए है और एक लाख रुपये की कीमत में यह आईफोन केवल शुरुआती खरीदारों के लिए उपलब्ध हो रहा है। iPhone 16 Pro Max जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस पर इतनी बड़ी छूट आमतौर पर तभी देखने मिलती है, जब फोन काफी पुराना हो जाए, इसलिए यह एक ऐसा मौका है जब कम कीमत में आप लेटेस्ट iPhone खरीद सकते हैं। अगर आप अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Flipkart iPhone 16 Pro Max के लिए Pre-Reserve Pass लेकर आया है। इस ऑफर के तहत फोन के 256GB वैरियंट पर सीमित समय के लिए भारी डिस्काउंट दे रहा है, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को Pre-Reserve Pass लेना होगा। बता दें कि आपको इस पास के लिए 5,000 रुपये जमा करना होगा। यह रकम बाद में फोन खरीदते समय कुल कीमत से अपने आप घट जाएगी। इस पास के बाद 1,34,000 रुपये वाला iPhone 16 Pro Max आप 1,00,000 रुपये में खरीद पाएंगे।

iPhone 16 Pro Max

Flipkart का कहना है कि यह पास आपको iPhone 16 Pro Max की सबसे कम कीमत की गारंटी देता है। ध्यान रहे कि यह पास नॉन-रिफंडेबल और नॉन-कैंसिल करने योग्य है यानी अगर ग्राहक बाद में फोन नहीं खरीदते हैं, तो पास अपने आप कैंसिल हो जाएगा और पैसों की वापसी नहीं होगी। यह ऑफर Big Billion Days सेल के लिए एक तरह का शुरुआती एक्सेस पास है, जो आपको सबसे कम कीमत पर iPhone 16 Pro Max पाने का मौका देता है।

iPhone 16 Pro Max के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है, जो फोन को बेहद मजबूत और हल्का बनाता है। इसके फ्रंट में लेटेस्ट-जनरेशन Ceramic Shield दिया गया है, जो गिरने और स्क्रैच से फोन को काफी हद तक सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर refined मैट ग्लास दिया गया है, जो हाथों में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है और फिंगरप्रिंट कम दिखने देता है। डिजाइन के मामले में यह फोन Apple के अब तक के सबसे खूबसूरत और टिकाऊ मॉडलों में से एक माना जा रहा है।

iPhone 16 Pro Max में Apple का लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें छह-कोर CPU, छह-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल हैं। यह कॉम्बिनेशन फोन को बेहद तेज बनाता है, चाहे हैवी गेमिंग हो, प्रो-लेवल फोटो-वीडियो एडिटिंग हो या AI आधारित Apple Intelligence फीचर्स का इस्तेमाल हो। परफॉर्मेंस के मामले में यह चिपसेट iPhone को मार्केट में टॉप-क्लास स्तर पर रखता है।

इस आईफोन का कैमरा सिस्टम विशेष रूप से प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 48MP Fusion मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP 5X टेलीफोटो लेंस हैं। Photonic Engine, Night Mode, मैक्रो फोटोग्राफी और 4K Dolby Vision और ProRes वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे प्रो-क्वालिटी कैमरा फोन बनाते हैं।

iPhone 16 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 2868×1320 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस स्क्रीन पर Dynamic Island, Always-On Display और ProMotion टेक्नोलॉजी शामिल है, जो 120Hz तक की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट देती है। बड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस को बेहद शानदार बना देता है। ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के मामले में Apple इस स्क्रीन को अपनी सबसे एडवांस स्क्रीन बताता है।

क्या इस डील का हिस्सा बनना चाहिए, तो बता दें कि अगर आप एकदम लेटेस्ट, सबसे बड़ा और सबसे प्रीमियम iPhone मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो यह ऑफर वाकई में एक शानदार मौका है। इस तरह की बड़ी छूट आमतौर पर देखने को नहीं मिलती है और Flipkart का Pre-Reserve Pass आपको बाकी ग्राहकों से पहले कम कीमत पाने का मौका देता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह पास नॉन-रिफंडेबल है। इसलिए अगर आप खरीदने का पूरा मन बना चुके हैं, तभी पास खरीदें।