Sony Bravia 4K TV की कीमत में बड़ी कटौती, यह बेस्ट मौका है खरीदने का

इस समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं और टीवी सेगमेंट भी इससे अछूता नहीं है। खासतौर पर Sony Bravia 4K TVs पर इस समय Amazon पर जो डिस्काउंट मिल रहा है, वह काफी रेयर माना जा रहा है, क्योंकि आमतौर पर Sony अपने प्रीमियम टेलीविजन पर बड़ी छूट नहीं देता है। यदि आप लंबे समय से 4K Smart TV लेने की योजना बना रहे हैं और बेहतर पिक्चर क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो यह डील आपके लिए सही साबित हो सकती है।

Sony Bravia एंट्री-लेवल ऑप्शन की बात करें, तो 43-इंच Sony BRAVIA 2 M2 Series 4K Ultra HD LED Google TV इस समय Amazon पर 38,490 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 59,900 रुपये है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स जैसे IDFC First, Yes Bank, Bank of Baroda आदि पर 500 रुपये से 1500 रुपये तक अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं, Vijay Sales पर यही मॉडल ₹38,290 में उपलब्ध है और HDFC व ICICI बैंक कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट इसे और भी सस्ता बना देता है।

Sony Bravia 4K TVs

Sony Bravia 4K TV के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल), 60Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे मूवी, टीवी शो और रोजमर्रा की व्यूइंग स्मूद रहती है। डिस्प्ले के लिए इसमें 4K LED पैनल के साथ 4K Processor X1 दिया गया है, जो Live Color, 4K X-Reality PRO और MotionFlow XR 100 जैसी टेक्नोलॉजी के जरिए कलर, क्लैरिटी और मोशन हैंडलिंग को बेहतर बनाता है। यह टीवी HDR10 और HLG को भी सपोर्ट करता है, जिससे HDR कंटेंट ज्यादा रियल और ब्राइट दिखाई देता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आप सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, 2 USB पोर्ट भी मिलते हैं, जिनकी मदद से हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइसेज जोड़ी जा सकती हैं। HDMI 2.1 कम्पैटिबिलिटी के साथ इसमें ALLM और eARC सपोर्ट भी मिलता है, जो खासतौर पर गेमिंग और हाई-क्वालिटी ऑडियो के लिए फायदेमंद है।

ऑडियो के मामले में यह टीवी 20 वॉट आउटपुट के साथ 2चैनल ओपन बैफल स्पीकर सेटअप ऑफर करता है। इसमें DTS Digital Surround, DTS:X, Dolby Atmos और Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है, जिससे साउंड क्लियर, बैलेंस्ड और इमर्सिव लगता है, खासकर मूवी और वेब सीरीज देखते समय।

Sony Bravia TV Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Watchlist, Google Assistant और Google Cast जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Apple AirPlay 2, Apple HomeKit और Alexa सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज और स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। गेमिंग के लिए इसमें खास Game Menu फीचर भी मौजूद है।

एनर्जी एफिशिएंसी की बात करें, तो यह टीवी 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसकी एनुअल एनर्जी कंजम्पशन करीब 134.38 यूनिट है। वारंटी के तौर पर कंपनी इस टीवी पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव ब्रांड वारंटी देती है, जिसमें रिमोट भी शामिल है। वारंटी का लाभ इनवॉइस के जरिए लिया जा सकता है, जबकि यूजर मैनुअल ब्रांड की वेबसाइट पर प्रोडक्ट डिटेल्स सेक्शन में उपलब्ध रहता है।

इस प्राइस रेंज में Sony का 43-इंच 4K TV उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो सस्ती कीमत से ज्यादा कलर एक्युरेसी, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और क्लियर पिक्चर क्वालिटी को महत्व देते हैं। भले ही Xiaomi, TCL और LG जैसे ब्रांड इसी साइज में सस्ते ऑप्शन देते हों, लेकिन Sony का फोकस हमेशा डिस्प्ले ट्यूनिंग और ओवरऑल व्यूइंग एक्सपीरियंस पर रहता है।