
वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की तलाश में हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,400mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा है। OnePlus 15R को भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा।
OnePlus 15R की प्री-बुकिंग आज रात यानी 17 दिसंबर, 2025 रात 8:30 बजे से शुरू हो चुकी है। यह फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें, तो 12GB रैम + 256GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये है, जिसे बैंक ऑफर्स के बाद 44,999 रुपये में खरीद पाएंगे, वहीं 12GB RAM + 512GB वैरियंट की कीमत 52,999 रुपये है, जिसे आप बैंक ऑफर्स के बाद 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। प्री-बुकिंग चार्ज मात्र 999 रुपये है।
प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 2,299 रुपये कीमत वाले OnePlus Nord Buds 3 मुफ्त मिलेंगे। बता दें कि HDFC और Axis बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI विकल्प, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, 180 दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान और लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स सीमित समय के लिए ही मान्य हैं। इसकी बिक्री 22 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Amazon, OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

OnePlus 15R में 6.83-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2800 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें Sun Display, Eye Comfort Reminders और Motion Cues जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें, तो OnePlus 15R में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.8GHz तक जाती है। इसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra रैम, UFS 4.1 स्टोरेज और Adreno 8-सीरीज GPU मिलता है। फोन में नया G2 Wi-Fi चिप और Touch Response Chip भी दिया गया है, जिससे गेमिंग और नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर होती है। OnePlus ने इस डिवाइस को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ पेश किया है, जो इसे धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित बनाती हैं।
OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है और इसमें सिनेमैटिक वीडियो, मल्टी-व्यू वीडियो और वीडियो जूम जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में 7,400mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी चार साल बाद भी 80 प्रतिशत तक की क्षमता बनाए रखेगी। OnePlus 15R Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।
कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C, GPS, NavIC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन करीब 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.3mm रखी गई है।
कुल मिलाकर, OnePlus 15R उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट चाहते हैं। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,400mAh बैटरी के साथ यह फोन प्रीमियम मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाला साबित हो सकता है।


