
साल के आखिर में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर चल रही यह डील आपके लिए खास हो सकती है। Croma ने अपनी Cromtastic December Sale की शुरुआत कर दी है, जो 15 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के तहत Apple iPhone 16 पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत सीधे ₹69,900 से घटकर ₹40,990 तक आ रही है। Apple फोन्स पर इतनी बड़ी कटौती आमतौर पर कम ही देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगी यह डील?
Croma पर iPhone 16 (128जीबी) की MRP 69,900 रुपये है, लेकिन यह फोन अभी 66,990 रुपये में लिस्टेड है। सेल के दौरान इसमें कई तरह के ऑफर्स जोड़ दिए गए हैं। इसमें ₹3,910 का इंस्टेंट डिस्काउंट, ₹3,000 तक का बैंक कैशबैक, पुराने फोन पर ₹16,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू और ₹6,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 16 की प्रभावी शुरुआती कीमत ₹40,990 तक आ जाती है। वहीं, जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते हैं, उनके लिए EMI का विकल्प भी है, जिसकी शुरुआत ₹1,833 प्रति माह से होती है।

Croma की यह Cromtastic December Sale साल के आखिरी बड़े सेल इवेंट्स में से एक है। आमतौर पर फेस्टिव सीजन के बाद Apple प्रोडक्ट्स पर इतनी बड़ी छूट नहीं मिलती हैं, लेकिन यह सेल उन लोगों के लिए दूसरा मौका बनकर आई है, जिन्होंने दिवाली या त्योहारों के दौरान खरीदारी टाल दी थी। iPhone 16 एक ऐसा फोन है, जो आने वाले कई सालों तक iOS अपडेट्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से टिकाऊ साबित हो सकता है, इसलिए नए साल से पहले इसे खरीदना कई यूजर्स के लिए एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
क्यों खरीदें iPhone 16, तो बता दें कि iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट 3nm A18 चिपसेट दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। हैवी ऐप्स, मल्टीटास्किंग और BGMI या Call of Duty Mobile जैसे गेम्स यह फोन बिना लैग के आसानी से हैंडल कर लेता है। बैटरी एफिशिएंसी भी पहले से बेहतर है और 3,561mAh बैटरी सामान्य इस्तेमाल में आराम से एक दिन चल जाती है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है, जो फोटो और वीडियो दोनों में स्टेबल और नेचुरल आउटपुट देता है। iPhone का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे लंबे समय तक भरोसेमंद बनाता है।
हालांकि iPhone 16 की सबसे बड़ी कमी इसका 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। आज के समय में इस प्राइस रेंज में 120Hz डिस्प्ले आम हो चुका है, ऐसे में स्क्रॉलिंग और एनिमेशन उतने स्मूद नहीं लगते हैं। हालांकि OLED डिस्प्ले के कलर और ब्राइटनेस काफी अच्छे हैं, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट चाहने वाले यूजर्स को यह कमी खल सकती है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग 25W तक सीमित है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है।
कुल मिलाकर, iPhone 16 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन डील है, जो बजट में एक भरोसेमंद, पावरफुल और लंबे समय तक चलने वाला iPhone खरीदना चाहते हैं। Croma की यह सेल सीमित समय के लिए है और स्टॉक तेजी से बदल सकता है, इसलिए अगर आप iPhone 16 लेने का मन बना चुके हैं, तो यह डील मिस करना भारी पड़ सकता है।


