
आज के समय में 30,000 रुपये से कम के बजट में 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी खरीदना अब पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा है। इस प्राइस रेंज में मिलने वाले टीवी अब सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें Dolby Atmos और Dolby Vision जैसे प्रीमियम ऑडियो-वीडियो फीचर्स, HDR10 सपोर्ट, स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलते हैं। OTT स्ट्रीमिंग, स्पोर्ट्स और मूवी लवर्स के लिए ये टीवी एक परफेक्ट होम एंटरटेनमेंट सेटअप बनाते हैं। अगर आप भी इस प्राइस रेंज में एक अच्छा स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो LG, Samsung, शाओमी, टीसीएल और Haier जैसे बड़े ब्रांड्स इस सेगमेंट में मजबूत विकल्प ऑफर कर रहे हैं, जिनमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है। आइए आपको बताते हैं 30,000 रुपये से कम की रेंज में 43-इंच 4K Smart TVs पर मिलने वाली डील की डिटेल…
LG 108 cm (43 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV
LG का यह 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी इस समय अमेजन पर करीब 35 प्रतिशत की छूट के साथ ₹29,990 में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP ₹46,090 है। इस पर अभी 1500 रुपये तक बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा, No Cost EMI का विकल्प भी मिलता है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,454 प्रति माह से होती है।

इस LG स्मार्ट टीवी में a7 AI Processor 4K Gen8 दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर शार्पनेस, डेप्थ और क्लैरिटी के साथ पेश करता है। इसके अलावा, इसमें 4K रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट है। webOS प्लेटफॉर्म पर चलने वाला यह टीवी Magic AI Remote सपोर्ट करता है, जिससे वॉयस कमांड और स्मार्ट कंट्रोल आसान हो जाता है। वहीं साउंड के मामले में AI Clear Sound और Dynamic Sound Booster जैसे फीचर्स इसे इस प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत ऑल-राउंडर बनाते हैं। अगर आप Dolby Atmos सपोर्ट, Filmmaker Mode और भरोसेमंद LG ब्रांड वैल्यू के साथ एक बैलेंस्ड 4K स्मार्ट टीवी चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्टोरः अमेजन
Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
Haier का यह 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी अभी अमेजन पर लगभग 41 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ ₹30,990 में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹52,490 है। बैंक ऑफर को देखें, तो इस पर अभी 1500 रुपये तक बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वैसे, EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,502 प्रति माह से होती है।

Haier के इस स्मार्ट टीवी में Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है, जो कमरे की रोशनी के अनुसार ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को ऑटो-एडजस्ट करता है। यह HDR10, Wide Color Gamut और MEMC टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी वजह से फास्ट-मूविंग सीन भी स्मूद और नेचुरल दिखाई देते हैं। Google TV इंटरफेस के साथ यह टीवी पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन और आसान ऐप एक्सेस देता है। वहीं ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर्स, Dolby Atmos और DBX-TV टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बिना अलग होम थिएटर के भी अच्छा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप Google TV, Dolby Vision और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो यह टीवी एक मजबूत विकल्प है।
स्टोरः अमेजन
Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV
Samsung का यह 43-इंच Crystal 4K स्मार्ट टीवी फिलहाल अमेजन पर लगभग 29 प्रतिशत की छूट के साथ ₹27,990 में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP ₹39,500 है। इस पर भी अभी 1500 रुपये तक बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ No Cost EMI का विकल्प भी मिलता है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,357 प्रति माह से होती है।

Samsung का यह स्मार्ट टीवी Crystal Processor 4K के साथ आता है, जो 4K Upscaling के जरिए नॉर्मल कंटेंट को भी ज्यादा शार्प और क्लियर बना देता है। ऑडियो के मामले में इसमें 20W स्पीकर आउटपुट के साथ Object Tracking Sound, Q-Symphony और Adaptive Sound जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे साउंड ज्यादा इमर्सिव लगता है। स्मार्ट फीचर्स में आपको Samsung Knox Security, ढेर सारा फ्री कंटेंट और 100+ चैनल्स का एक्सेस मिलता है, जिससे यह टीवी न्यूज, स्पोर्ट्स और OTT कंटेंट के लिए एक अच्छा ऑल-राउंड विकल्प बन जाता है। अगर आप Samsung ब्रांड, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर और 3D सराउंड साउंड जैसे फीचर्स चाहते हैं, तो यह टीवी एक मजबूत विकल्प है।
स्टोरः अमेजन
TCL 108 cm (43 inches) Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart Google TV
TCL का यह 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी इस समय भारी 59 प्रतिशत की छूट के साथ सिर्फ अमेजन पर ₹21,990 में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹52,990 है। इसके साथ No Cost EMI का ऑप्शन भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,066 प्रति माह से होती है। वहीं इस टीवी पर भी आपको 1500 रुपये तक बैंक डिस्काउंट मिलता है।

TCL स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और 4K HDR व Dolby Vision सपोर्ट के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है। यह Dynamic Color Enhancement टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी वजह से कलर्स ज्यादा वाइब्रेंट नजर आते हैं। इसमें AiPQ Processor दिया गया है, जो पिक्चर और साउंड दोनों को ऑप्टिमाइज करता है। ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है, जिससे थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा, Chromecast Built-in की मदद से आप मोबाइल से सीधे कंटेंट कास्ट भी कर सकते हैं। अगर आपका फोकस कम बजट में Google TV, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स पर है, तो यह टीवी पैसा वसूल साबित हो सकता है।
स्टोरः अमेजन
Xiaomi 108 cm (43 inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV
Xiaomi का यह 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी अमेजन पर इस समय 43 प्रतिशत की छूट के साथ ₹21,499 में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP ₹37,999 है। इसके साथ No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,042 प्रति माह से होती है। अभी इस पर भी 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी Fire TV OS पर काम करता है और 4K रिजॉल्यूशन के साथ चार गुना ज्यादा डिटेल देता है। ऑडियो के लिए इसमें 30W के पावरफुल बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट करते हैं। वहीं Alexa Voice Search, Picture-in-Picture मोड और Quad-Core प्रोसेसर इसे मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग के लिए स्मूद बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह टीवी स्ट्रीमिंग और डेली यूज के लिए अच्छा ऑडियो-वीडियो बैलेंस देता है। अगर आप दमदार साउंड, Fire TV इंटरफेस और कम कीमत में 4K एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह टीवी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
स्टोरः अमेजन
कुल मिलाकर देखें, तो 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी अब सिर्फ बड़े घरों के लिए नहीं रह गए हैं। इस बजट में मिलने वाले मॉडल्स वाइब्रेंट पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट ओएस सपोर्ट, HDR और Dolby फीचर्स के साथ आते हैं। OTT स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मूवी और लाइव स्पोर्ट्स सभी के लिए ये TV एक संतुलित विकल्प प्रदान करते हैं।
नोटः कीमत और ऑफर्स खबर लिखे जाने के समय की है। इसमें बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।


