
यदि आप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान बना रहा हैं, तो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy Z Fold 6 फोन अभी सस्ते में मिल रहा है। Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Flipkart पर ₹62,000 से ज्यादा की भारी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन लॉन्च के समय ₹1,64,999 की शुरुआती कीमत पर आया था, लेकिन अब इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Flipkart पर Samsung Galaxy Z Fold 6 का 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वैरियंट इस समय ₹1,06,990 की कीमत पर लिस्ट किया गया है यानी लॉन्च प्राइस से सीधे ₹58,009 की कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर फोन पर ₹62,000 से ज्यादा का फायदा हो जाता है। वहीं पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज का ऑप्शन भी मौजूद है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

वही अमेजन की बात करें, तो Samsung Galaxy Z Fold 6 का 12+256 वैरियंट 1,09,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन यहां पर आपको 5,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर 3299 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह आप फोन को करीब 1 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में Samsung Galaxy Z Fold 6 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 7.6-इंच का बड़ा Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 6.3-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं, जिससे स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद रहती है।
कैमरा सेक्शन की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP और 4MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। बैटरी के तौर पर इसमें 4,400mAh की ड्यूल बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
क्यों खरीदें Samsung Galaxy Z Fold 6, तो बता दें कि Samsung ने इस बार Galaxy Z Fold 6 के डिजाइन और मजबूती में सुधार किया है। यह पहले के मुकाबले हल्का है और फ्लैट एज डिजाइन की वजह से पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। फोन में मिलने वाले नए Galaxy AI फीचर्स काफी उपयोगी हैं और Samsung का इकोसिस्टम एक्सपीरियंस इसे और बेहतर बनाता है। परफॉर्मेंस दमदार है और कैमरा क्वालिटी भी प्रीमियम लेवल की है, जिससे यह एक ऑल-राउंड फोल्डेबल फोन बन जाता है।
अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और Galaxy Z Fold 6 पर नजर बनाए हुए थे, तो Flipkart की यह डील आपके लिए सही मौका हो सकती है। ₹62,000 से ज्यादा की कुल बचत के साथ यह फोन पहले के मुकाबले काफी बेहतर वैल्यू ऑफर करता है।


