Samsung Galaxy S24 की कीमत में बड़ी कटौती, 40,000 रुपये से कम में मिल रहा फ्लैगशिप फोन

अगर आप लंबे समय से Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। Samsung Galaxy S24 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है और यह फोन अब 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के समय 74,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप अब लगभग आधे दाम पर मिल रहा है। इसके साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जुड़ने पर यह डील और भी फायदेमंद बन जाती है।

Samsung Galaxy S24 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की बात करें, तो Amazon पर इसकी कीमत सीधे 39,999 रुपये कर दी गई है। यह लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 47 प्रतिशत की सीधी छूट है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिल रहा है, जो लगभग 1,199 रुपये तक हो सकता है। EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे फोन को आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 new

वहीं Flipkart की बात करें, तो यही मॉडल अब 40,999 रुपये में लिस्टेड है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो यहां 5 प्रतिशत यानी 750 रुपये तक कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड और एक्सिस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें, तो यह 31,800 रुपये तक है, लेकिन यह फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है। वहीं नो-कास्ट ईएमआई 3,417 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को बिना किसी दिक्कत के संभाल लेता है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो Galaxy S24 Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

क्यों खरीदें Samsung Galaxy S24, तो बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप फोन चाहते हैं। इसका डिस्प्ले काफी ब्राइट और शार्प है, कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की है और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर स्मूद परफॉर्मेंस देता है। Samsung के नए AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Live Translate और Generative Edit फोन को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। 7 साल का अपडेट सपोर्ट इसे भविष्य के लिए सुरक्षित बनाता है।

हालांकि 25W चार्जिंग स्पीड थोड़ी धीमी लग सकती है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता, लेकिन मौजूदा कीमत पर ये कमियां ज्यादा भारी नहीं लगतीं।

अब जब Samsung Galaxy S24 की कीमत 40,000 रुपये से नीचे आ चुकी है, तो यह उन लोगों के लिए शानदार डील है जो एक भरोसेमंद, कॉम्पैक्ट और फ्यूचर-प्रूफ फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। अगर आप प्रीमियम Samsung फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील मिस करना मुश्किल हो सकता है।