
गूगल पिक्सल 9 प्रो (Google Pixel 9 Pro) खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके लिए मौका अच्छा है, क्योंकि अमेजन पर यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। अगर आप 2026 की शुरुआत में एक दमदार कैमरा, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और क्लीन Android एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए खास हो सकती है। Google Pixel 9 Pro को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ Amazon पर उपलब्ध है।
Google Pixel 9 Pro (Obsidian, 16GB रैम, 256GB स्टोरेज) की Amazon डील की बात करें, तो फोन पर सीधे 21,109 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 88,890 हो जाती है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 87,500 रुपये तक आ जाती है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो कंपनी आपको ₹44,450 तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी दे रही है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। Amazon पर इस फोन के लिए आसान EMI ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिनकी शुरुआत लगभग ₹4,268 प्रति माह से होती है।
![]()
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Google Pixel 9 Pro 5G में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। फोन Google के लेटेस्ट Tensor G4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 16GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरा डिपार्टमेंट Pixel 9 Pro की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम और 30x Super Res Zoom सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 42MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स की बात करें, तो Pixel 9 Pro में Google की नई Gemini AI, Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी एक साल का Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन भी देती है। Google इस फोन के लिए 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, जिससे यह फोन लंबे समय तक एक फ्यूचर-प्रूफ ऑप्शन बन जाता है।
अगर बात करें कि यह फोन क्यों खरीदें, तो मौजूदा डील में Google Pixel 9 Pro एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप साबित होता है। लगभग ₹21,109 की कुल बचत, बैंक ऑफर्स और भारी एक्सचेंज बोनस के साथ यह फोन करीब 87,000 रुपये की रेंज में आ जाता है, जो इसके प्रीमियम कैमरा, AI फीचर्स और लंबे अपडेट सपोर्ट को देखते हुए काफी आकर्षक डील है। अगर आप शानदार फोटो-वीडियो क्वालिटी, स्मूद परफॉर्मेंस और सालों तक अपडेट पाने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Google Pixel 9 Pro पर चल रही यह Amazon डील मिस करने लायक नहीं है।


