Samsung Galaxy Z Flip 6 हुआ सस्ता, Flipkart Year End Sale सेल में ₹40,000 से अधिक की बचत

अगर आप लंबे समय से एक स्टाइलिश और प्रीमियम फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से रुक गए थे, तो Flipkart की Year End Sale 2025 आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस सेल में Samsung Galaxy Z Flip 6 पर बड़ी छूट मिल रही है, जिससे यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन अब काफी किफायती हो गया है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल में आप इसे कितने में खरीद सकते हैंः

Samsung Galaxy Z Flip 6 का 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वैरियंट भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart Year End Sale के दौरान इस समय यह फोन 69,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 40,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो ₹3,450 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं इस पर 57,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। वहीं ईएमआई की शुरुआत 2,461 रुपये प्रति माह से होती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बाहर की तरफ 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे कॉल रिसीव करना, नोटिफिकेशन देखना और क्विक टास्क करना आसान हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो इस फ्लिप फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 10MP का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 14 आधारित One UI पर चलता है और Samsung की तरफ से 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया गया है।

यह फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि Galaxy Z Flip 6 उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसका फ्लिप डिजाइन, शानदार AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा इसे ऑल-राउंडर फोल्डेबल फोन बनाते हैं। अब जब यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ ₹70,000 से कम में मिल रहा है, तो यह अपने सेगमेंट में काफी वैल्यू-फॉर-मनी डील बन जाती है।