Samsung Galaxy S25 Ultra पर धमाकेदार ऑफर, बैंक डिस्काउंट के साथ ₹26,000 तक की बचत

Flipkart पर ईयर एंड सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है। कंपनी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब करीब 26,000 रुपये तक सस्ता हो गया है, जिससे यह डील प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए काफी आकर्षक बन गई है। दमदार Snapdragon प्रोसेसर, Galaxy AI फीचर्स और 200MP कैमरा के साथ आने वाला यह फोन 2025 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में गिना जाता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट Flipkart पर अब 1,07,899 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,25,999 रुपये थी यानी सीधे तौर पर 18,000 रुपये की कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत करीब 1,03,899 रुपये तक आ जाती है। यह फोन Titanium Black, Titanium Gray, Titanium SilverBlue और Titanium WhiteSilver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 Ultra new1

वही अगर अमेजन की बात करें, तो फोन का यही वैरियंट 1,29,999 रुपये में लिस्टेड है। लेकिन यहां पर HDFC Bank Credit Card Non-EMI टांजैक्शन पर 11,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 के साथ आता है। Samsung इस डिवाइस के लिए 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।

कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, 5G सपोर्ट करता है और इसमें S Pen सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे प्रोडक्टिविटी के लिहाज से खास बनाता है।

Galaxy S25 Ultra क्यों खरीदें, तो बता दें कि अगर आप किसी पुराने Samsung फ्लैगशिप या दूसरे ब्रांड के फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Galaxy S25 Ultra दमदार विकल्प बनकर सामने आता है। इसका प्रीमियम डिस्प्ले, फ्लैगशिप कैमरा क्वालिटी, पावरफुल परफॉर्मेंस और Galaxy AI फीचर्स इसे स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए उपयोगी बनाते हैं। S Pen सपोर्ट इसे नोट्स, स्केचिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग के लिए भी बेहतर बनाता है।

हालांकि अगर आपके पास पहले से Galaxy S24 Ultra है, तो अपग्रेड बहुत जरूरी नहीं है, क्योंकि बदलाव सीमित हैं। वहीं मार्केट में iPhone 17 Pro Max, Xiaomi 15 Ultra और OPPO Find X9 Pro जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन अगर आप Samsung के AI फीचर्स, S Pen और इकोसिस्टम को प्राथमिकता देते हैं, तो Flipkart पर मिल रही यह डील Galaxy S25 Ultra को एक मजबूत फ्लैगशिप डील बनाती है।