
Vijay Sales की Apple Days Sale में iPhone 17 Pro पर बड़ी डील सामने आई है। Apple का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जो अपनी नई डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा अपग्रेड्स की वजह से काफी चर्चा में रहा है, अब सीधे और अप्रत्यक्ष फायदों के साथ ₹23,000 से ज्यादा के बेनिफिट्स में खरीदा जा सकता है। आमतौर पर ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत वाला यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है, लेकिन सीमित समय के इस ऑफर में इसकी कीमत काफी हद तक कम हो जाती है।
Vijay Sales Apple Days ऑफर के तहत iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट ₹1,25,490 में लिस्ट किया गया है, जो इसकी लॉन्च कीमत से करीब ₹9,410 सस्ता है। इसके अलावा, ICICI, SBI, IDFC FIRST Bank, HDFC आदि जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 से 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत घटकर ₹1,21,490 रह जाती है। यही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो कंपनी ₹9,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जो पुराने फोन की वैल्यू के ऊपर मिलेगा। साथ ही, 941 MyVS लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं। इन सभी बेनिफिट्स को जोड़ दें, तो कुल फायदा ₹23,351 तक पहुंच जाता है।

यह ऑफर Vijay Sales की Apple Days Sale के तहत 4 जनवरी 2026 तक वैलिड है और इसे स्टोर्स पर उपलब्धता के आधार पर पाया जा सकता है। एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी।
अब सवाल आता है कि क्या iPhone 17 Pro इस डील में खरीदना सही रहेगा। डिजाइन की बात करें, तो इस बार Apple ने फोन को नया लुक दिया है। पीछे की तरफ नया ‘कैमरा प्लेटो’ डिजाइन और एल्यूमिनियम यूनिबॉडी के साथ ग्लास बैक देखने को मिलता है। खास तौर पर Cosmic Orange कलर में यह फोन काफी अलग और प्रीमियम नजर आता है।
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 Pro में नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग, हेवी मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूज के लिए बेहतरीन साबित होता है। इसमें दिया गया नया वेपर कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक लगातार परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है और हीटिंग को भी बेहतर तरीके से मैनेज करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में भी Apple ने बड़ा अपग्रेड किया है। इस बार फोन में 48MP का नया टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है और पहले से बेहतर जूम शॉट्स देता है। फ्रंट में नया 18MP सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे लैंडस्केप सेल्फी लेना और वीडियो कॉलिंग ज्यादा आसान हो जाती है। हालांकि, यही फ्रंट कैमरा iPhone 17 जैसे सस्ते मॉडल में भी मिलता है।
बैटरी लाइफ भी पिछले जेनरेशन की तुलना में बेहतर हुई है। आम इस्तेमाल में फोन एक बार चार्ज करने पर आराम से एक दिन से ज्यादा चल जाता है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से संतोषजनक है।
कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro उन यूजर्स के लिए एक दमदार विकल्प है, जो टॉप-लेवल परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। अगर आप गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन या हेवी यूज के लिए फोन खरीदना चाहते हैं, तो Vijay Sales की यह डील इसे और भी आकर्षक बना देती है। हालांकि अगर आपका इस्तेमाल सामान्य है, तो iPhone 17 जैसे सस्ते विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।


