40,000 रुपये से कम में टॉप 4K Smart TVs, बड़ी स्क्रीन साइज के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

इस समय 40,000 रुपये से कम बजट में 4K टीवी सेगमेंट भारतीय मार्केट में इस समय सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी माना जाता है। पहले जो 4K रिजॉल्यूशन एक प्रीमियम फीचर हुआ करता था, अब वह लगभग स्टैंडर्ड बन चुका है। इसी वजह से अब कंपनियां इस बजट में QLED पैनल, Google TV प्लेटफॉर्म और 50 इंच तक के बड़े डिस्प्ले भी ऑफर कर रही हैं। Sony, Haier, TCL और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के बीच इतने ज्यादा ऑप्शंस मौजूद हैं कि सही टीवी चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान बनाने के लिए हमने Amazon India पर उपलब्ध ₹30,000 से ₹40,000 के बीच आने वाले कुछ बेहतरीन 4K टीवी को शॉर्टलिस्ट किया है, ताकि आप पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और साउंड आउटपुट के आधार पर सही फैसला ले सकें।

Sony 43 inches BRAVIA 2M2 Series 4K Smart Google TV

Sony का यह 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी उन यूजर्स के लिए है, जो स्क्रीन साइज से ज्यादा ब्रांड वैल्यू और पिक्चर प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देते हैं। Amazon पर इस टीवी की कीमत फिलहाल 38,490 रुपये है। इस पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,884 प्रति माह से EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

यह टीवी Sony के 4K Processor X1 के साथ आता है, जो लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को भी 4K में अपस्केल कर बेहतर क्लैरिटी और नेचुरल कलर देता है। Google TV इंटरफेस की वजह से Netflix, Prime Video, YouTube और अन्य OTT ऐप्स का एक्सपीरियंस स्मूद और स्टेबल रहता है। इसमें Motionflow टेक्नोलॉजी है, जो स्पोर्ट्स और फास्ट-एक्शन कंटेंट को बिना ब्लर के देखने में मदद करती है। हालांकि इस प्राइस रेंज में यह सबसे छोटा 43 इंच टीवी है और इसमें QLED पैनल नहीं मिलता, लेकिन जो यूजर्स भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाला टीवी चाहते हैं, उनके लिए यह एक प्रीमियम चॉइस बनता है।

Haier 50 inches P7GT Series 4K Smart Google TV

Haier का यह 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी इस समय अमेजन पर 37,271 रुपये में उपलब्ध है। 1500 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ ईएमआई ₹1,789 प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 5% कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है।

यह 50 इंच 4K Ultra HD टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे सभी पॉपुलर OTT ऐप्स एक ही इंटरफेस में आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट की वजह से मूवी और वेब सीरीज में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डीप कलर्स देखने को मिलते हैं। लगभग बेजल-लेस डिजाइन इसे देखने में प्रीमियम फील देता है और मीडियम साइज लिविंग रूम के लिए यह स्क्रीन साइज काफी बढ़िया माना जाता है। हालांकि इसमें QLED पैनल नहीं है और 20W का साउंड आउटपुट है, इसलिए जो यूजर्स ज्यादा लाउड साउंड चाहते हैं उन्हें साउंडबार की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन ओवरऑल यह टीवी साइज और फीचर्स का अच्छा बैलेंस ऑफर करता है।

TCL 55 inches 4K QLED Smart Google TV 55T8C

TCL का यह 55 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी Amazon पर 35,990 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इस टीवी पर 1500 रुपये के बैंक ऑफर के साथ 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,728 प्रति माह से EMI की सुविधा मिलती है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक का कैशबैक भी मिलता है।

यह 55 इंच QLED Ultra HD टीवी उन यूजर्स के लिए है, जो बड़े स्क्रीन साइज के साथ शानदार कलर क्वालिटी चाहते हैं। Quantum Dot टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइट, शार्प और वाइब्रेंट कलर्स देखने को मिलते हैं। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट OTT कंटेंट को ज्यादा सिनेमैटिक बनाता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज में डिटेल्स बेहतर नजर आती हैं। Google TV प्लेटफॉर्म के साथ सभी प्रमुख ऐप्स का इस्तेमाल आसान हो जाता है। जो लोग कम बजट में होम थिएटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं और जिनके पास बड़ा लिविंग रूम है, उनके लिए यह टीवी एक मजबूत दावेदार साबित होता है।

Vu 50 inches Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 50VIBE-DV

Vu का यह 50 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी इस समय Amazon पर करीब 37% की छूट के साथ ₹28,790 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹46,000 है। इस पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा, EMI ₹1,382 प्रति माह से शुरू होती है।

यह 50 इंच 4K Ultra HD QLED टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट हैं। वहीं 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के चलते लिविंग रूम में बैठकर किसी भी एंगल से कंटेंट देखने में परेशानी नहीं होती। Cricket Mode, Cinema Mode और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स इसे स्पोर्ट्स और मूवी लवर्स के लिए और भी बेहतर बनाते हैं। Vu Vibe Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 88W का इंटीग्रेटेड साउंडबार है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। Deep Bass, Dialogue Clarity और Cricket व Cinema Sound Mode की वजह से अलग से साउंडबार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह टीवी Google TV OS पर चलता है, जिससे Netflix, YouTube और अन्य OTT ऐप्स का इस्तेमाल आसान हो जाता है। ActiVoice रिमोट के जरिए Voice Assistant का सपोर्ट मिलता है, जिससे वॉयस कमांड से कंटेंट सर्च किया जा सकता है। 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ ऐप्स स्विचिंग स्मूद रहती है। वहीं Chromecast, AirPlay और Bluetooth 5.3 सपोर्ट इसे मल्टी-डिवाइस यूज के लिए भी सुविधाजनक बनाता है। टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है, जो गेमिंग कंसोल यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। इसके अलावा, 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ड्यूल बैंड WiFi और eARC सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग, स्ट्रीमिंग और एक्सटर्नल डिवाइसेज कनेक्ट करना आसान हो जाता है।

Xiaomi 55 inches FX Pro QLED 4K Smart Fire TV

Xiaomi का यह 55 इंच QLED स्मार्ट टीवी Amazon पर 32,999 रुपये के बजट में मिल रहा है। इस पर ₹1,500 का बैंक ऑफर और ईएमआई ₹1,584 प्रति माह से शुरू होती है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है।

इस टीवी में 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो डेली व्यूइंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स और मूवी देखने में स्मूद एक्सपीरियंस देता है। HDR10+, HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से कलर्स ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड नजर आते हैं। Reality Flow MEMC और Vivid Picture Engine 2 तकनीक फास्ट मूविंग कंटेंट को बेहतर तरीके से हैंडल करती है, जबकि DCI-P3 कलर कवरेज के चलते पिक्चर क्वालिटी ज्यादा नेचुरल लगती है। ऑडियो के लिए इसमें 34W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जिसमें Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्ट टीवी Fire TV Built-In प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसमें Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, App Store से 12,000 से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। Alexa Voice Remote की मदद से वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करना और टीवी कंट्रोल करना आसान हो जाता है। वहीं DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन की वजह से OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल्स को एक ही होम स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, 2 USB पोर्ट्स, ब्लूटूथ और बिल्ट-इन Wi-Fi सपोर्ट मिलता है, जिससे एक्सटर्नल डिवाइसेस और वायरलेस एक्सेसरीज आसानी से कनेक्ट हो जाती हैं।

नोटः कीमत और ऑफर्स खबर लिखे जाने के समय की है। इसमें बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।