Dolby Vision और Atmos सपोर्ट वाले टॉप 4K Smart TVs, देखें इन पर मिलेगी वाली डील

अगर आप 2026 में अपने घर के लिए एक ऐसा 4K टीवी खरीदना चाहते हैं जो सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस दे, तो Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट वाले टीवी सबसे बेहतर माने जाते हैं। पहले ये फीचर्स सिर्फ महंगे प्रीमियम मॉडल्स तक सीमित थे, लेकिन अब मिड-रेंज बजट में भी ऐसे कई शानदार 4K स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। बेहतर HDR पिक्चर क्वालिटी, 3D सराउंड साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ ये टीवी मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का एक्सपीरियंस काफी बेहतर बना देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही 4K Smart TV के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें Dolby Vision और Dolby Atmos दोनों सपोर्ट मिलते हैं।

Dolby Vision और Dolby Atmos वाला TV क्यों खरीदें

नए साल 2026 में Dolby Vision और Dolby Atmos वाला टीवी लेना फ्यूचर-प्रूफ माना जाता है। Dolby Vision अब AI-based सीन ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है, जिससे कमरे की लाइटिंग के हिसाब से पिक्चर अपने आप एडजस्ट हो जाती है। वहीं Dolby Atmos ऑब्जेक्ट-बेस्ड ऑडियो देता है, जिससे साउंड चारों तरफ से आता हुआ महसूस होता है। OTT प्लेटफॉर्म्स पर आने वाला नया कंटेंट भी इन्हीं टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, इसलिए नया टीवी लेते समय ये फीचर्स काफी जरूरी हो जाते हैं।

Sony BRAVIA 3 Series 55 inches 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV (K-55S30B)

Sony BRAVIA 3 Series का 55 इंच 4K Smart TV Amazon पर लगभग 42% की छूट के साथ ₹68,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी ₹1,18,900 है। नो-कॉस्ट EMI ₹2,425 प्रति माह से शुरू होती है और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹1,500 तक का ओर बैंक डिस्काउंट भी मौजूद है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक कैशबैक का लाभ मिलता है।

यह टीवी 55 इंच के बड़े 4K Ultra HD (3840 x 2160) पैनल के साथ आता है, जिसमें HDR10, HLG और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे पिक्चर में कॉन्ट्रास्ट, कलर डेप्थ और ब्राइटनेस बेहतर रहती है। 60Hz रिफ्रेश रेट सामान्य व्यूइंग, मूवी और स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त है। Motionflow XR 100 टेक्नोलॉजी आगे-पीछे की फ्रेम्स को स्मूद बनाकर फास्ट मूविंग एक्टिविटी में ब्लर को कम करती है।

स्मार्ट फीचर्स में यह टीवी Google TV OS के साथ आता है, जिसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar, Zee5, Sony LIV और अन्य प्रमुख OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं। वॉयस कंट्रोल के लिए Google Assistant और वॉयस रिमोट मिलता है। आवाज के मामले में Dolby Atmos सपोर्ट साथ 20W x 2 (लगभग 40W) आउटपुट मिलता है, जिससे मूवी और गेमिंग में सिनेमैटिक साउंड अनुभव होता है। कनेक्टिविटी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB, इनबिल्ट Wi-Fi, Bluetooth, eARC सपोर्ट और इन्फ्रारेड ब्लास्टर शामिल हैं।

Haier 43 inches 4K Ultra HD Smart Google TV with Hands-Free Voice (43P7GT)

Haier का 43 इंच 4K Smart Google TV Amazon पर 45% की भारी छूट के साथ ₹28,990 रुपये में उपलब्ध है। इस टीवी पर ₹1,500 का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं EMI ₹1,019 प्रति माह से शुरू होती है और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹869 तक का कैशबैक भी मिलता है।

यह टीवी 43 इंच का 4K Ultra HD (3840 x 2160) LED पैनल के साथ आता है, जिसमें Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट मिलता है। HDR कंटेंट में गहराई और ब्राइटनेस बेहतर रहती है। 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा की स्ट्रीमिंग, टीवी शो और फिल्मों के लिए उपयुक्त है। वहीं Google TV इंटरफेस के जरिए Netflix, Prime Video, YouTube, Hotstar और अन्य OTT ऐप्स का एक्सेस आसान हो जाता है। Hands-Free Voice Control फीचर से यूजर बिना रिमोट के सिर्फ आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकता है। साउंड के मामले में Dolby Atmos सपोर्ट और 20W आउटपुट बैलेंस्ड ऑडियो देता है, जिससे डायलॉग क्लैरिटी और साउंड स्टेज दोनों में बेहतर अनुभव मिलता है। कनेक्टिविटी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB, Wi-Fi और Bluetooth शामिल है, जिससे गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स या साउंडबार आसानी से कनेक्ट हो सकता है।

TCL 55 inches 4K QLED Smart Google TV 55T8C

TCL का 55 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी इस समय Amazon पर करीब 65% की भारी छूट के साथ ₹38,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹1,09,990 है। इस टीवी पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,169 तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं नो-कॉस्ट EMI की सुविधा ₹1,371 प्रति माह से शुरू होती है।

टीसीएल का 55 इंच 4K Ultra HD QLED टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे सामान्य LED टीवी की तुलना में कलर्स ज्यादा ब्राइट, शार्प और वाइब्रेंट नजर आते हैं। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है, जो HDR कंटेंट में ब्राइट और डार्क सीन दोनों में बेहतर डिटेल और कॉन्ट्रास्ट देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान मोशन काफी स्मूद दिखाई देता है।

साउंड के मामले में यह टीवी Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे ऑडियो रूम-फिलिंग और ज्यादा इमर्सिव महसूस होता है। हालांकि बहुत ज्यादा हाई-वॉल्यूम या डीप बेस पसंद करने वाले यूजर्स को साउंडबार की जरूरत महसूस हो सकती है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो यह Google TV OS पर चलता है, जिससे Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar और अन्य OTT ऐप्स का एक्सेस आसान हो जाता है। वॉयस सर्च और Google Assistant सपोर्ट इसे रोजमर्रा के यूज में और भी सुविधाजनक बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI और USB पोर्ट्स, Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट मिलता है।

Acer 55 inches Ultra V Series 4K QLED Smart Google TV

Acer Ultra V Series का यह 55 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी Amazon पर इस समय करीब 62% की छूट के साथ ₹29,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹78,999 है। इस टीवी पर ₹1,500 तक का बैंक ऑफर मिल रहा है और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹899 तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। नो-कॉस्ट EMI ₹1,055 प्रति माह से शुरू होती है।

Acer 55 inches Ultra V Series 4K QLED Smart Google TV

एसर का 55 इंच टीवी 4K Ultra HD QLED पैनल के साथ आता है, जो बेहतर ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी देता है। Dolby Vision सपोर्ट की वजह से HDR कंटेंट में कलर्स ज्यादा नेचुरल और डीप दिखाई देते हैं। 60Hz रिफ्रेश रेट डेली व्यूइंग, मूवी और OTT कंटेंट के लिए पर्याप्त माना जाता है। वहीं ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जिससे टीवी का साउंड ज्यादा सराउंड और क्लियर महसूस होता है, हालांकि ज्यादा पावरफुल साउंड चाहने वाले यूजर्स साउंडबार जोड़ सकते हैं। यह टीवी Android 14 आधारित Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिससे ऐप नेविगेशन स्मूद रहता है और नए फीचर्स का सपोर्ट भी बेहतर मिलता है। Netflix, YouTube, Prime Video जैसे सभी पॉपुलर OTT ऐप्स इसमें आसानी से चल जाते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में HDMI पोर्ट्स, USB पोर्ट्स, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट शामिल है।

Vu 55 inches GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV

Vu का यह 55 इंच GloQLED Series 4K QLED स्मार्ट टीवी इस समय Amazon पर 38% की छूट के साथ ₹30,899 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹50,000 है। इस डील में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹926 तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। वहीं नो-कॉस्ट EMI की सुविधा ₹1,086 प्रति माह से शुरू होती है।

वीयू 55 इंच 4K Ultra HD QLED टीवी बेहतर ब्राइटनेस, शार्प कलर्स और अच्छा कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है। Dolby Vision सपोर्ट की वजह से HDR कंटेंट में ब्राइट और डार्क सीन दोनों में ज्यादा डिटेल देखने को मिलती है। मूवी और वेब सीरीज के दौरान पिक्चर ज्यादा सिनेमैटिक लगती है, खासकर OTT प्लेटफॉर्म पर Dolby Vision कंटेंट देखते समय। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जिससे साउंड ज्यादा सराउंड और इमर्सिव महसूस होता है। आम फैमिली यूज के लिए इन-बिल्ट स्पीकर्स काफी अच्छे हैं, हालांकि ज्यादा पावरफुल साउंड चाहने वाले यूजर्स साउंडबार जोड़ सकते हैं। यह टीवी Google TV OS पर चलता है, जिससे Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar जैसे सभी पॉपुलर OTT ऐप्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। इंटरफेस स्मूद है और वॉयस सर्च का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें HDMI और USB पोर्ट्स, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट मौजूद है।

Acerpure 55 inches Elevate Neo Series 4K QLED Smart Google TV

Acerpure Elevate Neo Series का यह 55 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी Amazon पर इस समय करीब 55% की छूट के साथ ₹32,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹73,690 है। इस टीवी पर ₹1,500 तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹989 तक का कैशबैक मिलता है। वहीं नो-कॉस्ट EMI ₹1,160 प्रति माह से शुरू होती है।

Acerpure 55 inches Elevate Neo Series 4K QLED Smart Google TV

यह टीवी 55 इंच के 4K Ultra HD QLED पैनल के साथ आता है, जो वाइड कलर गैमट और बेहतर ब्राइटनेस ऑफर करता है। Dolby Vision सपोर्ट की वजह से HDR मूवी और वेब सीरीज में डीप ब्लैक, ब्राइट हाइलाइट्स और ज्यादा रिच कलर्स देखने को मिलते हैं। वहीं 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल लिविंग रूम में अलग-अलग एंगल से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी को बनाए रखता है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है, जिससे ऑडियो ज्यादा 3D और इमर्सिव लगता है। खास बात यह है कि यह टीवी Android 14 आधारित Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो इस प्राइस रेंज में इसे काफी फ्यूचर रेडी बनाता है। ऐप नेविगेशन स्मूद रहता है और लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट भी बेहतर मिलता है। Netflix, YouTube, Prime Video और अन्य OTT ऐप्स इसमें आसानी से चलते हैं, साथ ही वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में HDMI, USB, Wi-Fi और Bluetooth शामिल हैं, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और वायरलेस एक्सेसरीज कनेक्ट करना आसान हो जाता है।