
Samsung ने पिछले साल अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE को लॉन्च किया था। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 7 की रही थी, जो अपने स्लिम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। अब यह फोन विजय सेल्स पर आकर्षक बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। आइए जानते हैं विजय सेल्स पर क्या डील मिल रही है?
Samsung Galaxy Z Fold 7 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट भारत में ₹1,74,999
की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन इस समय विजय सेल्स पर आकर्षक बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर फ्लैट ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं AXIS Bank क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप करने पर सीधे ₹12,000 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं HDFC Bank और HSBC Bank के क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप पेमेंट करने पर भी फ्लैट ₹12,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा, American Express कार्ड से EMI पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹12,500 तक है। IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो ₹10,000 तक हो सकता है। इन सभी ऑफर्स के साथ Galaxy Z Fold 7 की इफेक्टिव कीमत और भी कम हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो इस फोल्डेबल फोन में बाहर की तरफ 6.5 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन को खोलने पर 8 इंच का बड़ा QXGA+ AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए बेहतरीन है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
बैटरी के मामले में इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर और इनर दोनों डिस्प्ले पर 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
क्या यह डील लेना सही रहेगा? Galaxy Z Fold 7 उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन पहले इसकी ज्यादा कीमत की वजह से रुक रहे थे। फोल्ड होने पर यह एक नॉर्मल फ्लैगशिप फोन जैसा इस्तेमाल होता है, जबकि अनफोल्ड करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले एंटरटेनमेंट और काम दोनों के लिए इसकी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है। Samsung का One UI, लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स और मजबूत इकोसिस्टम इसे दूसरे फोल्डेबल फोन्स से अलग बनाते हैं।
कुल मिलाकर, विजय सेल्स पर मिल रही मौजूदा डील के साथ Samsung Galaxy Z Fold 7 एक मजबूत विकल्प बन जाती है। अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और फ्यूचर-रेडी फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह ऑफर मिस करने लायक नहीं है।


