
iPhone 17 सीरीज में iPhone Air सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मॉडल रहा है, क्योंकि यह कंपनी का सबसे पतला फोन रहा है। हालांकि ज्यादातर यूजर्स के लिए iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित हुए है। इसके बावजूद iPhone Air की अपनी एक अलग पहचान है। यह अब तक का सबसे पतला iPhone तो है ही, साथ ही हाथ में पकड़ते ही यह बाकी सभी iPhones से अलग महसूस होता है। लॉन्च के समय iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये थी, लेकिन अब Amazon पर यह फोन करीब ₹96,000 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है यानी सीधे ₹23,000 से ज्यादा की बचत। आइए समझते हैं यह डील कैसे मिलेगी।
Amazon पर फिलहाल iPhone Air का 256GB वैरियंट ₹99,000 में लिस्टेड है, जो इसकी MRP ₹1,19,900 से ₹20,900 कम है। इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2,970 का अतिरिक्त कैशबैक मिलता है, जो Amazon Pay बैलेंस में क्रेडिट किया जाता है।

इस तरह फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹96,030 रह जाती है यानी कुल मिलाकर ₹23,870 तक की सीधी बचत होती है। यह iPhone Air के लिए अब तक की सबसे मजबूत डील्स में से एक मानी जा सकती है।
स्टोरेज के हिसाब से बाकी वैरियंट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone Air का 512GB मॉडल ₹1,19,000 में उपलब्ध है, जबकि 1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,38,890 है। इन पर भी Amazon Pay बैंक ऑफर्स लागू हैं।
iPhone Air क्यों खरीदें? तो बता दें कि इसे खरीदने की सबसे बड़ी वजह इसका डिजाइन और फॉर्म फैक्टर है। यह फोन बेहद पतला, हल्का और प्रीमियम फील देता है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जो मल्टी पर्पज कैमरा या बड़ी बैटरी से ज्यादा डिजाइन और इन-हैंड फील को महत्व देते हैं, तो iPhone Air बाकियों से अलग नजर आता है।
दूसरी बड़ी वजह इसकी परफॉर्मेंस है। इसमें वही A19 Pro चिपसेट और 12GB रैम दी गई है, जो iPhone 17 Pro में मिलती है। 6.5-इंच का ProMotion डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद लगते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस के लिहाज से यह फोन पूरी तरह फ्लैगशिप है।
iPhone Air क्यों न खरीदें? तो इसकी सबसे बड़ी कमी इसका ऑडियो सेटअप है। इसमें सिर्फ एक मोनो स्पीकर दिया गया है, जो ईयरपीस में मौजूद है। साउंड ज्यादा लाउड नहीं है और स्टेरियो सेपरेशन की भी कमी महसूस होती है। अगर आप फोन के स्पीकर्स पर ज्यादा वीडियो या म्यूजिक सुनते हैं, तो iPhone 17 सीरीज के दूसरे मॉडल बेहतर विकल्प साबित होंगे।
दूसरी कमी इसका सिंगल रियर कैमरा है। हालांकि यह कैमरा भरोसेमंद फोटो क्वालिटी देता है और इन-सेंसर जूम को सपोर्ट करता है, लेकिन इसमें अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं मिलता है। अगर आपको अलग-अलग फोकल लेंथ्स के साथ फोटोग्राफी पसंद है, तो iPhone Air आपके लिए सीमित लग सकता है। हालांकि सिंगल कैमरा होने का फायदा यह भी है कि यह यूजर को ज्यादा क्रिएटिव बनने के लिए मजबूर करता है।
क्या यह डील वाकई फायदेमंद है? अगर आप iPhone Air को उसके यूनिक डिजाइन, अल्ट्रा-थिन बॉडी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के लिए खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा Amazon डील इसे काफी वैल्यू-फॉर-मनी बना देती है। ₹96,000 के आसपास की कीमत पर यह फोन उन यूजर्स के लिए एक खास ऑप्शन बन जाता है, जो कुछ अलग चाहते हैं और समझौता जानते-बूझते करना चाहते हैं।


