
यदि आप बड़ी स्क्रीन साइज में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और बजट भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो 50-इंच सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन चुका है। इस समय Amazon पर चल रही मौजूदा डील्स में 50-इंच Smart TVs पर भारी छूट देखने को मिल रही है, जहां 4K रिजॉल्यूशन, QLED डिस्प्ले, Dolby Vision, दमदार साउंड और Google TV जैसे स्मार्ट फीचर्स अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। मूवी, वेब सीरीज, लाइव टीवी और गेमिंग के लिए ये टीवी साइज और परफॉर्मेंस का अच्छा बैलेंस देते हैं। इस आर्टिकल में हम Amazon पर मिल रहे कुछ बेहतरीन 50-इंच स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में जानेंगे, जो 2026 में आपके होम एंटरटेनमेंट के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।
Samsung 50-inch Crystal 4K Ultra HD Smart LED TV (UA50U8600FULXL)
Samsung का यह 50 इंच Crystal 4K Smart TV Amazon पर इस समय लगभग 30 प्रतिशत की छूट के साथ 44,250 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹63,400 है। इस पर नो-कॉस्ट EMI ₹1,556 प्रति माह से शुरू होती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,327 तक का कैशबैक भी मिल रहा है। साथ ही, चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मौजूद है।

सैमसंग का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन और Crystal Processor 4K के साथ आता है, जो SDR कंटेंट को भी 4K के करीब अपस्केल करता है। HDR10+ सपोर्ट, PurColor और Mega Contrast की वजह से कलर और ब्राइटनेस बैलेंस्ड नजर आते हैं। वहीं Motion Xcelerator फीचर फास्ट सीन में स्मूद एक्सपीरियंस देता है। साउंड के लिए इसमें 20W आउटपुट के साथ Object Tracking Sound और Q-Symphony सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड ज्यादा डायनामिक लगता है। यह टीवी WebOS नहीं बल्कि Samsung के Tizen प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Alexa, Bixby, AirPlay, SmartThings Hub और SolarCell Voice Remote जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
Sony 50-inch BRAVIA 2M2 Series 4K Smart LED Google TV (K-50S22BM2)
Sony BRAVIA 2M2 Series का 50 इंच 4K Smart TV Amazon पर करीब 35 प्रतिशत की छूट के साथ ₹51,990 में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी ₹79,900 है। इस पर नो-कॉस्ट EMI ₹1,828 प्रति माह से शुरू होती है और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹1,559 तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर ₹1,500 तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है।

यह सोनी टीवी 4K Processor X1 के साथ आता है, जो पिक्चर को ज्यादा क्लियर और नेचुरल बनाता है। HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क सीन में बेहतर डिटेल देखने को मिलती है। वहीं MotionFlow XR 100 टेक्नोलॉजी स्पोर्ट्स और एक्शन सीन को स्मूद बनाती है। ऑडियो के लिए इसमें आपको 20W आउटपुट के साथ Dolby Atmos, Dolby Audio, DTS:X और DTS Digital Surround सपोर्ट मिलता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड ज्यादा क्लियर रहता है। Google TV प्लेटफॉर्म की वजह से Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और अन्य OTT ऐप्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। Apple AirPlay 2, HomeKit और Alexa सपोर्ट इसे मल्टी-डिवाइस यूज के लिए और बेहतर बनाते हैं।
Lumio Vision 7 50-inch 4K QLED Smart Google TV (FTW2-ADSG)
Lumio Vision 7 का 50 इंच QLED Smart TV इस समय Amazon पर लगभग 44 प्रतिशत की भारी छूट के साथ ₹32,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹58,999 है। इस टीवी पर नो-कॉस्ट EMI ₹1,160 प्रति माह से शुरू होती है, जबकि Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹989 तक का कैशबैक और चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Lumio का यह टीवी QLED पैनल के साथ आता है, जो 114 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और बेहतर ब्राइटनेस ऑफर करता है। Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से HDR कंटेंट काफी वाइब्रेंट और शार्प दिखाई देता है। वहीं MEMC और ALLM फीचर इसे गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए बेहतर बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें BOSS Processor, 3GB RAM और 16GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे ऐप्स जल्दी लोड होते हैं और इंटरफेस स्मूद रहता है। साउंड के लिए 30W क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी इम्प्रेसिव है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1, eARC, USB 3.0, Bluetooth 5 और डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि Lumio इस टीवी पर 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दे रहा है।
TCL 50-inch FHD QLED Smart Google TV (50S5K)
TCL का 50 इंच Metallic Bezel-Less FHD QLED Smart Google TV इस समय Amazon पर करीब 56 प्रतिशत की बड़ी छूट के साथ ₹26,490 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹59,990 है। इस टीवी पर नो-कॉस्ट EMI ₹931 प्रति माह से शुरू होती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹794 तक का कैशबैक मिल सकता है, वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

यह टीसीएल टीवी 50 इंच के FHD (1920 x 1080) QLED पैनल के साथ आता है, जिसमें Dynamic Color Enhancement और HDR10 सपोर्ट मिलता है। QLED टेक्नोलॉजी की वजह से कलर्स सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइट और वाइब्रेंट दिखाई देते हैं। 60Hz रिफ्रेश रेट डेली टीवी देखने, OTT कंटेंट और यूट्यूब स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। AiPQ Processor और Micro Dimming फीचर पिक्चर क्वालिटी को बैलेंस्ड बनाते हैं, वहीं 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल फैमिली व्यूइंग के लिए अच्छा एक्सपीरियंस देता है। साउंड के लिए इसमें 24W आउटपुट के साथ Dolby Audio सपोर्ट मिलता है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Netflix, Prime Video, jioHotstar, Zee5 और अन्य OTT ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। वहीं Google Assistant, स्क्रीन मिररिंग और इन-बिल्ट Wi-Fi सपोर्ट इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं।
Xiaomi 50-inch 4K Ultra HD Smart Google TV (L50MB-AIN)
Xiaomi X Series का 50 इंच 4K Ultra HD Smart Google TV (L50MB-AIN) Amazon पर इस समय करीब 42 प्रतिशत की छूट के साथ ₹28,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी ₹49,999 है। इस टीवी पर नो-कॉस्ट EMI ₹1,020 प्रति माह से शुरू होती है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹869 तक का कैशबैक मिलता है, वहीं चुनिंदा कार्ड्स पर ₹2,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

शाओमी का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जिससे पिक्चर ज्यादा शार्प, डीप और सिनेमैटिक दिखाई देती है। Reality Flow MEMC और 120Hz DLG सपोर्ट की वजह से स्पोर्ट्स और एक्शन सीन में मोशन काफी स्मूद नजर आता है। Wide Colour Gamut और Vivid Picture Engine 2 कलर एक्युरेसी को और बेहतर बनाते हैं। ऑडियो के मामले में Xiaomi का यह टीवी 30W स्पीकर आउटपुट के साथ Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X सपोर्ट देता है। यह टीवी Android 14 आधारित Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज दिया गया है। Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5 जैसे सभी पॉपुलर OTT ऐप्स इसमें आसानी से चलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, eARC, USB पोर्ट्स, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth और Ethernet सपोर्ट मिलता है।


