Google Pixel 9 Pro हो गया 21,000 रुपये से अधिक सस्ता, जानें ऑफर की डिटेल

2026 की शुरुआत के साथ अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Google Pixel 9 Pro इस समय एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह Pixel फ्लैगशिप अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। भारत में 1,09,999 की लॉन्च कीमत वाले Pixel 9 Pro पर इस समय 21,000 से ज्यादा की बचत मिल रही है, जिससे इसे आप 90,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Pixel 9 Pro अपने क्लीन Android एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाना जाता है। मौजूदा डील इसे उन यूजर्स के लिए और भी आकर्षक बना देती है, जो बिना iPhone या Galaxy Ultra में जाए एक भरोसेमंद फ्लैगशिप चाहते हैं।

Amazon पर Google Pixel 9 Pro 5G (16GB रैम और 256GB स्टोरेज) फिलहाल 88,890 में लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च प्राइस ₹1,09,999 से करीब 21,100 कम है। इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 2,666 तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलता है, जो Amazon Pay बैलेंस में क्रेडिट किया जाता है।

इन दोनों ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 84,249 तक आ जाती है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और No Cost EMI का विकल्प भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन पर 43,450 तक का लाभ भी उठा सकते हैं, हालांकि यह आपके डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है, जिससे यह प्रीमियम और मजबूत दोनों महसूस होता है।

फोन Google के Tensor G4 चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप Pixel 9 Pro की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम और 30x Super Res Zoom सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें, तो Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में Google की Gemini AI, Circle to Search जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स मिलते हैं, और कंपनी 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है, जो इसे लंबे समय के लिए फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

Google Pixel 9 Pro अभी क्यों खरीदें? तो इस समय Pixel 9 Pro इसलिए एक बेहतरीन डील बनता है, क्योंकि यह प्रीमियम फ्लैगशिप हार्डवेयर, इंडस्ट्री-लीडिंग कैमरा क्वालिटी और Google के भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट को अब काफी कम कीमत पर ऑफर कर रहा है। 1 लाख से ऊपर की कीमत वाले फोन को 85,000 से कम में पाना इस सेगमेंट में बड़ी बात है।

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बेहतरीन फोटो और वीडियो कैप्चर करे, क्लीन Android अनुभव दे और सालों तक अपडेट मिलता रहे, तो मौजूदा Amazon डील के साथ Google Pixel 9 Pro 5G इस समय सबसे वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप ऑप्शन्स में से एक है।