AI फीचर्स के साथ टॉप 4K स्मार्ट टीवी, देखें Amazon–Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स

अगर आप ऐसा स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, जो सिर्फ बड़ा ही नहीं, बल्कि AI टेक्नोलॉजी से लैस भी हो, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। Amazon और Flipkart पर इस वक्त AI प्रोसेसर वाले 50 और 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दी जा रही है। LG, Sony, Vu, Acer और Samsung जैसे ब्रांड्स अब अपने टीवी में AI पिक्चर अपस्केलिंग, AI ब्राइटनेस कंट्रोल, AI साउंड ट्यूनिंग और स्मार्ट गेमिंग फीचर्स दे रहे हैं, जिससे नॉर्मल HD कंटेंट भी 4K जैसा शार्प और क्लियर नजर आता है।

AI तकनीक की मदद से ये टीवी कंटेंट के हिसाब से कलर, कॉन्ट्रास्ट और साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हैं, जिससे मूवी, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है। खास बात यह है कि इन AI-स्मार्ट टीवी पर इस समय नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे प्रीमियम फीचर्स वाला टीवी अब किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung 55 inches Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV (QA55QEF1AULXL)

अमेजन पर Samsung के इस 55-इंच Vision AI 4K QLED स्मार्ट टीवी पर इस समय बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। जहां इसकी लॉन्च कीमत 81,900 रुपये थी, वहीं अब 41 प्रतिशत की भारी छूट के बाद यह टीवी करीब 47,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है, जिसकी शुरुआत लगभग 1,687 रुपये प्रति माह से होती है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, HDFC बैंक डेबिट कार्ड और Amazon Pay Later के जरिए भुगतान करने पर EMI ब्याज में करीब 4,800 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 1,400 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ बैंकों पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

सैमसंग का टीवी QLED 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें Q4 AI Processor दिया गया है, जो कंटेंट को 4K में अपस्केल करता है। Quantum HDR, HDR10+ और Motion Xcelerator जैसी टेक्नोलॉजी पिक्चर को ज्यादा ब्राइट और स्मूद बनाती हैं। साउंड के लिए 20W आउटपुट के साथ Object Tracking Sound Lite और Q-Symphony सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें Samsung TV Plus, SmartThings Hub, Alexa और Google Assistant सपोर्ट, Multi View और Apple AirPlay जैसे एडवांस ऑप्शन दिए गए हैं। गेमिंग के लिए Auto Game Mode और Game Bar जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Sony BRAVIA 3 Series 55 inches 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV K-55S30B (Black)

Sony के BRAVIA 3 Series 55-इंच 4K AI Smart TV पर भी इस समय अमेजन पर शानदार ऑफर चल रहा है। इस टीवी की एमआरपी 1,18,900 रुपये है, लेकिन मौजूदा डील में करीब 40 प्रतिशत की छूट के साथ इसे 70,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत लगभग 2,496 रुपये प्रति माह से होती है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और Amazon Pay Later के जरिए भुगतान करने पर करीब 7,000 रुपये तक की EMI ब्याज बचत का फायदा मिल सकता है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 2,100 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर में शामिल है। साथ ही कुछ बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Sony BRAVIA 3 Series 55 inches 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

इस टीवी में Sony का 4K HDR Processor X1 दिया गया है, जो AI की मदद से कंटेंट को बेहतर क्वालिटी में अपस्केल करता है। Triluminos PRO और 4K X-Reality PRO टेक्नोलॉजी कलर और डिटेल्स को ज्यादा नेचुरल बनाती है। MotionFlow XR 100 फास्ट-मूविंग सीन को स्मूद रखता है, जो स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्मों के लिए बढ़िया है। साउंड के लिए 20W Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। Google TV प्लेटफॉर्म के साथ इसमें Chromecast Built-in, Google Assistant, Apple AirPlay और गेमिंग के लिए ALLM व HDMI 2.1 सपोर्ट दिया गया है।

LG 55 inches UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV (55UA82006LA)

अमेजन LG के इस 55-इंच 4K Smart TV पर लिमिटेड टाइम डील चल रही है। जहां इसकी एमआरपी ₹66,290 है, वहीं वर्तमान में 39% की छूट के साथ यह टीवी ₹40,590 में उपलब्ध है। नो-कॉस्ट EMI ₹1,427 प्रति माह से शुरू होती है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,217 तक का कैशबैक मिलता है। चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। EMI पेमेंट पर select Credit Cards और Amazon Pay Later के जरिए ₹4,075 तक की ब्याज बचत का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

एलजी का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 60Hz Native रिफ्रेश रेट देता है, जो मूवी, लाइव टीवी और रोजमर्रा के कंटेंट के लिए उपयुक्त है। 178 डिग्री wide viewing angle के कारण स्क्रीन के किनारों से भी पिक्चर क्वालिटी अच्छी रहती है। कनेक्टिविटी में 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, Wi-Fi (Built-in), Bluetooth v5.0, Ethernet और RF Input शामिल हैं। यह टीवी Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है और 20W Output Sound प्रोवाइड करता है जिसमें AI Sound Pro और Clear Voice Pro जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जिससे आवाज़ ज्यादा स्पष्ट और इमर्सिव होती है। स्मार्ट फीचर्स में वेबओएस 25, एआई चैटबॉट, Apple AirPlay, LG ThinQ और 100+ Free LG Channels शामिल हैं। Display में α7 AI Processor 4K Gen8, 4K Super Upscaling, Dynamic Tone Mapping, HDR10/HLG, FILMMAKER MODE और 4K Expression Enhancer जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज मिलती हैं।

VU 55 inches GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV (55GLOQLED25)

VU का यह 55-इंच QLED Smart TV Amazon पर 38% की छूट के साथ ₹30,899 में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹50,000 थी। नो-कॉस्ट EMI ₹1,086 प्रति माह से शुरू होती है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹926 तक का कैशबैक मिलता है और चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर में शामिल है।

वीयू का यह टीवी 4K QLED (3840 x 2160) डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है। Dynamic Backlight Control, Cricket Mode और Cinema Mode जैसे फीचर्स पिक्चर को बेहतर बनाते हैं। टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, HDMI 2.1 गेमिंग सपोर्ट, 2 USB पोर्ट, 2.4/5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3, eARC/ARC और AirPlay/Chromecast सपोर्ट मौजूद है। साउंड आउटपुट 24W है, जिसमें Dolby Atmos, Audio Only Mode, Auto Volume Control, Cricket & Cinema Sound Modes और eARC सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड काफी इमर्सिव महसूस होता है।

Acer Super Series 50 inches QLED Ultra HD Smart Google TV (AR50QDXGU2875AT)

Acer Super Series का 50-इंच QLED Smart TV Flipkart पर इस समय करीब 52% की भारी छूट के साथ ₹31,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹66,999 है। बैंक ऑफर्स में Flipkart Axis और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% तक अतिरिक्त छूट, BOBCARD EMI पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट और Axis बैंक डेबिट कार्ड से 5% कैशबैक शामिल हैं।

यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) डिस्प्ले के साथ आता है और Ultra QLED पैनल 1.07 बिलियन कलर्स देता है। 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और Motion Enhancement with MEMC कंटेंट को ब्राइट और स्मूद बनाते हैं। साथ ही आपको क्रिकेट मोड, सिनेमा मोड और AI स्मार्ट सीन अपस्केल भी मिलता है। साउंड के लिए 80W PRO High Fidelity Speakers हैं, जिनमें Dual Amplifier-Tweeter-Woofer सेटअप है और GIGA Bass सपोर्ट के कारण ऑडियो पावरफुल और डीक्लेयर रहता है। स्मार्ट फीचर्स में Android 14 आधारित Google TV 5.0 शामिल है, जिसमें Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स हैं। इसके अलावा HDMI 2.1, VRR, ALLM, Apple AirPlay, 2-way Bluetooth 5.3, 5GHz Dual-Band Wi-Fi और कैमरा कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है।