Google Pixel 9a खरीदने पर होगी अभी 10,000 रुपये से ज्यादा की बचत, जानें ऑफर्स

अगर आप एक ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे, तो Google Pixel 9a इस समय एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। Google का यह बजट-फ्रेंडली Pixel फोन अब Flipkart पर 10,000 रुपये से ज्यादा की सीधी छूट के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं, बैंक और कार्ड ऑफर्स को जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली डील की डिटेल…

Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर डिटेल की बात करें, तो यह फोन भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर Pixel 9a (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) वैरियंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है यानी सीधे 20% की कटौती। वहीं बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड पर 5% तक का कैशबैक उपलब्ध है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 6 महीने की अवधि के लिए 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत लगभग 3,334 रुपये प्रति माह से होती है। वहीं एक्सचेंज ऑफर की बात करें, तो 32,850 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है, लेकिन यह एक्सचेंज किए जाने वाले पुराने फोन पर डिपेंड करता है।

Pixel 9a के फीचर और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कलर रिप्रोडक्शन और व्यूइंग क्वालिटी के मामले में काफी नेचुरल लगता है। वहीं 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन बेहद स्मूथ रहते हैं। HDR कंटेंट 1,800 निट्स ब्राइटनेस पर काफी शानदार दिखता है, जबकि 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से पढ़ने लायक बनाती है। इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन उन यूजर्स के लिए खास है, जिन्हें बड़े और भारी फोन पसंद नहीं आते।

Pixel स्मार्टफोन्स की पहचान हमेशा से कैमरा क्वालिटी रही है और Pixel 9a भी इस परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसमें 48MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। भले ही हार्डवेयर नंबर गेम में यह फोन सबसे आगे न दिखे, लेकिन Google की इमेज प्रोसेसिंग इसे प्रीमियम फोन्स के बराबर खड़ा कर देती है। डे-लाइट फोटोग्राफी में शार्प डिटेल्स, बेहतरीन डायनामिक रेंज और लो-लाइट में नॉइज कंट्रोल इसकी खासियत है। 13MP का फ्रंट कैमरा भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी अच्छा आउटपुट देता है, खासकर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए।

Pixel 9a में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो भले ही सबसे पावरफुल प्रोसेसर न हो, लेकिन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और AI-बेस्ड फीचर्स को स्मूथ तरीके से हैंडल करता है। 8GB रैम आम उपयोग के लिए पर्याप्त है, हालांकि यह फोन हेवी गेमिंग यूजर्स के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। 5,100mAh बैटरी पूरे दिन आराम से चल जाती है, लेकिन 23W चार्जिंग स्पीड इस प्राइस सेगमेंट में थोड़ी धीमी लगती है।

Pixel 9a की सबसे बड़ी ताकत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Google इस फोन को 7 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करता है, जो इसे एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बनाता है।

क्या Pixel 9a खरीदना सही रहेगा? अगर आपकी प्राथमिकता क्लीन Android एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा क्वालिटी और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट है, तो Pixel 9a इस समय एक बहुत मजबूत डील साबित होता है। Flipkart पर मिल रही 9,000 रुपये से ज्यादा की कीमत कटौती और अतिरिक्त ऑफर्स के बाद यह फोन अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन जाता है। जो यूजर्स परफॉर्मेंस रेस से ज्यादा भरोसेमंद सॉफ्टवेयर और कैमरा को अहमियत देते हैं, उनके लिए Pixel 9a एक स्मार्ट और बढ़िया खरीदारी हो सकता है।