Republic Day Sale में बड़ी छूट! MacBook Air M4 को पहली बार ₹82,000 से कम में खरीदने का मौका

Amazon की Great India Republic Day Sale 2026 को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और अब Apple फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कंफर्म कर दिया है कि 2025 में लॉन्च हुआ Apple MacBook Air M4 (13-inch) इस सेल में अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल 16 जनवरी, 2026 यानी कल से शुरू होने जा रही है और उससे पहले ही डील्स को टीज किया जा रहा है।

Apple 2025 MacBook Air M4 13-inch को भारत में (16GB रैम और 256GB स्टोरेज) ₹99,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इससे पहले Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान इसकी कीमत ₹82,990 तक गिर चुकी थी। अब Amazon के Great Republic Day Sale पेज पर लाइव बैनर के मुताबिक यही वैरियंट ₹81,990 में उपलब्ध होगा, जो लॉन्च के बाद इसकी अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।

Amazon-Great-Republic-Day-Sale-2026

फिलहाल यह वैरियंट Amazon पर ₹84,990 में लिस्टेड है यानी सेल के दौरान इसमें करीब ₹3,000 की अतिरिक्त कटौती देखने को मिलेगी। यह डील 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल पर लागू होगी। अन्य स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस मॉडल के सिल्वर, स्काई ब्लू और स्टारलाइट कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। Amazon ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ₹81,990 की कीमत किस तरह के ऑफर्स से आएगी, जैसे बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI या एक्सचेंज बोनस। उम्मीद है कि सेल लाइव होते ही इन ऑफर्स की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।

MacBook Air M4 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 13-इंच की Liquid Retina डिस्प्ले दी गई है, जो OLED न होने के बावजूद शानदार कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस ऑफर करती है। P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट की वजह से यह लैपटॉप फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों के लिए काफी भरोसेमंद माना जाता है। इसका स्लिम और प्रीमियम एल्युमिनियम डिजाइन इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है, जिससे यह स्टूडेंट्स और ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। MagSafe चार्जिंग का फायदा यह है कि केबल पर अचानक खिंचाव पड़ने पर लैपटॉप गिरने से बच जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का लेटेस्ट M4 चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव वर्कलोड को बेहद स्मूथ तरीके से हैंडल करता है। फैनलेस डिजाइन होने की वजह से लैपटॉप पूरी तरह साइलेंट रहता है और ज्यादा गर्म भी नहीं होता। हालांकि गेमिंग के लिए MacBook अभी भी लिमिटेड है, इसलिए यह डिवाइस हार्डकोर गेमर्स के लिए नहीं है।

बैटरी लाइफ MacBook Air की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है और M4 वेरिएंट भी इसमें निराश नहीं करता। सामान्य इस्तेमाल में यह आसानी से 10 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे देता है, जो इसे कई विंडोज लैपटॉप्स से आगे खड़ा करता है।

कुल मिलाकर, अगर आप लंबे समय से MacBook Air M4 खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो Amazon Great Republic Day Sale 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। ₹81,990 की कीमत पर यह लैपटॉप स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए एक मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी डील बनकर सामने आ रहा है।